चुकंदर का हलवा: सदियों मे बनने वाला स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हलवा, इसे घर पर बनाना बेहद ही आसान

चुकंदर का हलवा:चुकंदर मे भरपूर मात्रा में पाए जाने वाला नाइट्रेट ये एक ऐसा रसायन है जो पाचन तंत्र में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड बन जाता है। और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है तथा रक्तचाप को कम कर देता है। चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में प्रोटीन और वसा पाया जाता है। इसका जूस भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। चुकंदर का जूस कई बीमारी में लाभदायक होता है। लोग इसका उपयोग सलाद के रूप में भी करते हैं।

चुकंदर का हलवा

आज हम यहां आपको चुकंदर का हलवा घर पर आसान तरीके से बनाने की तरीका बताएंगे। चुकंदर का हलवा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। इस हलवा को सर्दियों के मौसम में ज्यादा बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में इसे खाने से काफी फायदा पहुंचता है। इस हलवा को घर पर बनाना बेहद ही आसान है। आइए आज हम यहां चुकंदर का हलवा बनाने का तरीका सीखेंगे।

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के अद्भुत फायदे जान कर हो जाएंगे हैरान

आवश्यक सामग्री

चुकंदर का हलवा

  • चुकंदर               2 कप कद्दूकस किया हुआ
  • दूध                    1 कप
  • चीनी                  4 बड़े चम्मच/ स्वादअनुसार
  • घी                      3 बड़े चम्मच
  • काजू                  8 से 10 बारीक कटे हुए
  • बादाम                 6 से 7 बारीक कटे हुए
  • इलायची पाउडर    3 कुटी हुई

इसे भी पढ़ें: चुकंदर खाने के फायदे: ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ चुकंदर के ये 8 अद्भुत फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

चुकंदर का हलवा बनाने की विधि

चुकंदर का हलवा

  • सबसे पहले चुकंदर को पानी से अच्छे से साफ कर लें और छील लें।
  • उसके बाद उसको कद्दूकस करके रख लें।
  • अब एक कड़ाही को गैस पर चढ़ाए हैं और उसमें घी डाले।
  • जैसे ही घी गर्म हो जाए उसमें काजू और बादाम को डालकर हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।
  • फ्राई किए हुए काजू और बादाम में निकाल कर एक प्लेट में रखे।
  • उसी कढ़ाई में चुकंदर डालें और मीडियम फिल्म पर 10 मिनट तक पकाएं।
  • उसके बाद उसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • बीच-बीच में चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • जब ये गाढ़ा हो जाए तब उसमें चीनी डालकर मिला लें।
  • हलवे को लगातार चलाते रहे ताकि ये नीचे से जले ना और अच्छे से पक जाए।
  • अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
  • इसे ढककर 5 मिनट और पकाएं।
  • चुकंदर का स्वादिष्ट हलवा बन कर तैयार है।
  • अब इसमें गार्निश करने के लिए ऊपर से काजू और बादाम डालें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top