तिल गुड़ के लड्डू रेसिपी, सर्दियों में बनाएं आंध्र प्रदेश की फेमस रेसिपी, इसे बनाना बेहद आसान

तिल गुड़ के लड्डू रेसिपी : सफेद तिल को भुनकर उसमें गुड़ को मिलाकर बहुत ही आसानी से लड्डू बनाया जाता है। ये लड्डू सर्दियों के मौसम में खास तौर पर बनाया जाता है। इसको बच्चे भी खाना बेहद पसंद करते हैं।ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।ये ऊपर से सख्त और अंदर से खस्ता होता है। ये आंध्र प्रदेश की बहुत ही फेमस रेसिपी है। अक्सर ये होता हैै कि जब आप तिल गुड़ केे लड्डू रेसिपी बनाते हैं तो वो टाइट हो जाते हैं। आज हम यहां आपको तिल और गुड़ के लड्डू बनाने और उसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और विधि को बहुत ही आसान तरीके से बनाना बताएंगे।https://www.fastkhabre.com/archives/2787

आवश्यक सामग्री

तिल गुड़ का लड्डू रेसिपी

  • गुड़                  250 ग्राम
  • काजू                2 टेबल स्पून
  • बादाम              2 टेबल स्पून
  • घी                    3 बड़ा चम्मच
  • पीसी इलायची    5 से 6

तिल गुड़ के लड्डू रेसिपी बनाने की विधि

  • सबसे पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर ले।
  • कढ़ाई को गैस पर गर्म करें।
  • उसके बाद मीडियम फ्लेम पर तिल को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
  • भुने हुए तिल को प्लेट मे निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • उस भुने तिल में से आधे तिल को हल्का सा दरदरा कूट लीजिए।
  • उसके बाद साबुत तिल और दरदरा किया हुआ तिल दोनों को मिला लीजिए।
  • उसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कीजिए।
  • गुड़ के टुकड़े डालिए और बिल्कुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिए।
  • जैसे ही गोल पिघल जाए गैस तुरंत बंद कर दीजिए
  • जैसे ही गुड़ ठंडा हो जाए उसमें तिल को अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसमें काजू बादाम और इलायची पाउडर अच्छे से मिला लीजिए।
  • मिश्रण लड्डू बनाने के लिए तैयार है।
  • इसे प्लेट में रखकर हाथ में थोड़ा थोड़ा घी लगाकर मिश्रण ले और गोल गोल लड्डू के आकार का बनाएं।
  • लड्डू बनाने के बाद उसे 2 से 3 घंटे के लिए हवा में छोड़ दें।
  • तिल और गुड़ का स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार है
  • आप इसे एक महीने तक आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं।