कोरोना महामारी संकट के बीच फूड और रेस्त्रां इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ था, लेकिन अब इंडस्ट्री से राहत भरी खबर सामने आ रही है। रेस्टोरेंट्स टेबल रिजर्वेशन सर्विसेज कंपनी डाइन आउट की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले साल 2021 में यह इंडस्ट्री एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया रहा है कि 2021 की शुरुआत में ही पूरे देश भर में 90 फ़ीसदी रेस्टोरेंट्स डिजिटल मेन्यू की व्यवस्था कर लेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर देशभर में रेस्टोरेंट्स की रौनक देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं फूड और रेस्त्रां इंडस्ट्री मिलने वाली लगभग 10 लाख नौकरियों के बारे में।
10 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां
डाइन आउट कंपनी के अनुसार बताया गया कि 2021 की शुरुआत में रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी। कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव अंकित मल्होत्रा ने बताया कि इसमें कोविड-19 के कारण बहुत बड़ा बदलाव किया गया है।https://www.fastkhabre.com/archives/2449
फूड और रेस्त्रां इंडस्ट्री मे कोविड-19 के कारण बड़ा बदलाव
- अंकित मेहरोत्रा ने बताया कि इंडस्ट्री बहुत बड़ा बदलाव देख रही है। अब लोग हेल्द फूड को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
- 100 फ़ीसदी उपभोक्ता कॉन्टैक्टलेस और डिजिटल पेमेंट्स को पसंद करेंगे।
- क्लाउड किचन का मार्केट शेयर मौजूदा 13 फ़ीसदी से बढ़कर 2021 में 30 फ़ीसदी तक चला जाएगा।
- होम शेफ्स में 2021 तक 4 गुना बढ़ोतरी हो सकती है।
- टेकअवे और डिलीवरी में लगभग 15 फ़ीसदी और 30.5 फ़ीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
ऑनलाइन आर्डर का डिमांड बड़ा
इनसब के बीच ऑनलाइन फूड के आर्डर का डिमांड बड़ा है। कई रेस्टोरेंट्स मालिक ने यह बताया कि लॉकडाउन के बाद ऑनलाइन का डिमांड ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलते हैं। जिसके कारण ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगवा लेते हैं।
कोरोना महामारी की वजह से होटल और रेस्टोरेंट पर काफी पाबंदियां लगाई गई थी, जिसके कारण लोगों ने रेस्टोरेंट्स से खाना लेना बंद कर दिया था। जिसके कारण 30 फ़ीसदी रेस्टोरेंट और बार हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।