चीन ऑफिस मे टॉयलेट जाने पर जुर्माना, चीन की कंपनी का नया फरमान एक से अधिक बार टॉयलेट जाने पर लगेगा कड़ा जुर्माना

चीन की एक कंपनी ने अपनी कर्मचारीयो के लिए एक अनोखा आदेश जारी किया है। दक्षिण चीन ऑफिस में टॉयलेट जाने पर जुर्माना को लेकर कहा कि अगर कर्मचारी एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक लेता है तो उसको जुर्माना लगाया जाएगा। चीन की अंपू इलेक्ट्रॉनिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी कंपनी का कहना है कि कर्मचारी आलसी होते हैं और कार्यकुशलता को सुधारने के लिए ज्यादा टॉयलेट ब्रेक करने पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना चीन के गुआंगडोंग प्रांत के दोंग्गुआन मे स्थित कंपनी ने कर्मचारीयो पर एक से ज्यादा टॉयलेट ब्रेक लेने पर 20 युआन जुर्माना लगाया है। कंपनी ने 21 दिसंबर को 7 कर्मचारीयो पर जुर्माना लगाया था।

चीन ऑफिस में टॉयलेट जाने पर जुर्माना

ये नियम चार्ली चैंपियन की फिल्म मॉडर्न टाइम्स से जोड़कर देखा जा रहा है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि टॉयलेट जाने से पहले कर्मचारी को अपने बॉस के पास पहले पंजीकृत कराना होगा। इस नियम को तोड़ने वाले जुर्माने पर अब दोंग्गुआन प्रशासन का ध्यान गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि ये अवैध नियम है। उसमें कंपनी को आदेश में सुधार करने को कहा है। जिस कर्मचारियों से जुर्माना लिया गया है उसके पैसे वापस करें।

220 रुपए जुर्माने की रकम

ये तानाशाही रवैया चीन की अंनपु इलेक्ट्रिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी कंपनी का है जिसमें एक से अधिक बार टॉयलेट जाने पर जुर्माना वसूला जाता है। चीन की कंपनी का ये नियम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कंपनी एक बार से अधिक टॉयलेट जाने पर कर्मचारी को 20 यूआन यानी 220 रुपए जुर्माना वसूलती है।https://www.fastkhabre.com/archives/2787

चीन ऑफिस में टॉयलेट जाने पर जुर्माना कंपनी मैनेजर ने बताया

उधर कंपनी के मैनेजर काओ ने बताया कि उन्होंने कर्मचारी से नहीं कहा कि वे जुर्माना दे। जुर्माना को उसके मासिक बोनस से काटा जा रहा है।काओ का कहना है कि कंपनी ने ये नियम इसलिए लागू किया है कि कर्मचारी काफी आलसी है। वह काम से बचने के लिए बार-बार टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इस बारे में बात की जा चुकी है लेकिन कोई भी बदलाव नजर नहीं आया। मजबूरन कंपनी को ये कड़ा कदम उठाना पड़ा।