मौसम विभाग का अलर्ट: इन राज्यों में होगी बेमौसम बारिश, आइए जानते अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर भारत के मौसम पर असर डालेगा। यही नहीं देश के कई राज्यों में पश्चिम विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। इसके चलते मैदानी इलाको में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा कि 21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंची पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केंलाग शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ हिमाचल प्रदेश मे सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि कल का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

इन इन राज्यों में कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब।, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में 15 और 16 फरवरी को घने से लेकर अत्यधिक घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसा सुबह के समय देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में भी 15 और 16 फरवरी को सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने की आशंका है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 16 फरवरी के बाद से कोहरे में कमी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी से 9 गुना बड़ा उल्कापिंड कर सकता है जीवन तवाह, 21 मार्च को होगा पृथ्वी के सबसे निकट

मौसम विभाग का अलर्ट इन इलाकों में बारिश होने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के अलावा 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्य में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही 17 और 18 फरवरी को विर्दभ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश मे मौसम शुष्क रहा लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिला। सोमवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.6डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 16 फरवरी और 17 फरवरी को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय मौसम थोड़ा ठंडा रहने और कोहरे की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:जल जीवन हरियाली योजना 2021: इस योजना में किसानों को सरकार द्वारा 75,500 की सबसिडी आर्थिक सहायता दी जाएगी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

वहीं कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे रहा। बताया जा रहा है की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य के नीचे 0.4 से थोड़ा ऊपर है।