राजमा खाने के फायदे, शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने जैसे कई अदभुत फायदे

राजमा खाने के फायदे: राजमा भारत में खाए जाने वाला काफी पसंदीदा व्यंजन है। राजमा यानी किडनी बींस एक ऐसा विंस है। जो शरीर के गूदे के आकार का होता है। भूरे और लाल रंग के राजमा में उच्च मात्रा में फोलिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को अंदरूनी मजबूत करने में मदद करता है। राजमा में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट तत्व जो हमारे शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करने में मदद करता है। रात में जोड़ों के दर्द को भी खत्म करता है। राजमा का सेवन रात में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पचने में  ज्यादा वक़्त  लगता है।

राजमा के फायदे

राजमा के प्रकार

यह कई प्रकार के होते हैं यह अलग-अलग रंगों और आकारों में उपलब्ध है।

लाल राजमा: इसका सेवन ज्यादातर सूप और सलाद के रूप में किया जाता है।

काला राजमा: यह खाने में थोड़ा मीठा होता है।

गुलाबी राजमा: ये छोटे आकार का राज में होता है जिसे पकने में थोड़ा वक्त लगता है।

ग्रेट नॉदर्न राजमा: ये सफेद रंग का होता है जिसका उपयोग फ्रांस में किया जाता है।

प्रिंटा राजमा: ये संयुक्त राष्ट्र में पाया जाता है।

नेवी राजमा: ये भी छोटे आकार का होता है इसे पकने में भी काफी वक्त लगता है।

राजमा खाने के फायदे

वजन कम करने में

राजमा में कैलोरी पाई जाती है, लेकिन औसत रहती है।जिसे कोई भी उम्र का इंसान आसानी से खा सकता है। राजमा को सुप व सलाद मे खाना चाहिए। इससे रेसिस्टेंट स्टार्च होता है। जो मोटापे को दूर करने में काफी मदद करता है।

कब्ज दूर करने में

राजमा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो खाना पचाने में काफी फायदा पहुंचाता है। शरीर को कितने फाइबर की आवश्यकता होती है यह आपकी उम्र के हिसाब से निर्भर करता है। ये शरीर से विषैले तत्व को बाहर करता है। यह कब्ज को भी दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है।

डायबिटीज कंट्रोल

राजमा में पाए जाने वाला फाइबर शरीर में मेटापोलिज्म मेंटेन करता है। यह कार्बोहाइड्रेट को कम करता है। जिससे ब्लड शुगर कम होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

राजमा में मौजूद मैग्निशियम व पोटैशियम के अलावा प्रोटीन व फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, साथ ही यह हार्टबीट को भी सामान रखता है।

दिमाग तेज बनाता है

राजमा खाने से दिमाग मजबूत होता है। याददाश्त को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन ‌‌K दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला मैग्निशियम माइग्रेन की समस्या को भी दूर करता है।

कोलेस्ट्रोल कम करने में

शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से रक्त का संचार नहीं हो पाता है। राजमा में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। इसलिए इसे खाने में शरीर के अंदर का अच्छा कोलेस्ट्रॉल प्रभावित नहीं होता है। राजमा में मौजूद फाइबर पेट में जाकर जेल जैसा हो जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है

राजमा का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मिलता है। जिससे बाल मजबूत होता है, त्वचा के लिए भी विटामिन-C काफी फायदेमंद होता है।