26/11 मास्टरमाइंड आतंकी गिरफ्तार: मुंबई हमले का लश्कर कमांडर जकी उर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

26/11 मास्टरमाइंड आतंकी गिरफ्तार: मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी- उर- रहमान लखवी को शनिवार पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। लखवी को आतंकवादी गतिविधियों के फंडिंग के आरोप में पकड़ा गया है। आपको बता दें कि लखवी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर है, और उसे हाफिज सईद के बाद आतंकी संगठन का सबसे नंबर वन कमांडर माना जाता है। लखवी 2015 से ही जमानत पर है। उसे पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) ने गिरफ्तार किया है।

26/11 मास्टरमाइंड आतंकी गिरफ्तार

फिलहाल इस पर पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसी अभी तक यह जानकारी नहीं दे रही है कि इसकी गिरफ्तारी कहां से की गई है, और अभी लखवी को कहां रखा गया है। पाकिस्तान अधिकारियों के ओर से यह जानकारी मिली कि एक अभियान के बाद प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जकी उर रहमान लखवी को आतंकवादी गतिविधियों के लिए पैसे इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

26/11 मास्टरमाइंड आतंकी गिरफ्तार सीटीडी का कहना है

सीटीडी का कहना है कि लखवी पर आतंकी फंडिंग से जमा की गई रकम के जरिए एक डिस्पेंसरी चलाने का आरोप है। सीटीडी का कहना है कि वह डिस्पेंसरी से रकम इकट्ठा कर दोबारा आतंकी गतिविधियों पर खर्च करता है। उनका कहना है कि आतंकी फंडिंग से जमा रकम का वह खुद भी इस्तेमाल करता है।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा का रहस्य होने के साथ-साथ लखवी संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी भी है। उसके खिलाफ मुकदमा लाहौर में आतंकवाद निरोधक अदालत में चलाया जाएगा।https://www.fastkhabre.com/archives/2723

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गिरफ्तारी में आतंकी के खिलाफ काम करने वाला वैश्विक संगठन फॉर फाइनेंशियल एक्शन टास्कफोर्स (FATE) दवाव भी माना जा रहा है। FATF ने टेरर फंडिंग के खिलाफ पाक की कार्यवाही को एक बड़ी नाकामी माना है और उससे ग्रे लिस्ट में डाला है।उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अगर आतंक के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।