अगर आप भी Indian Army मैं जाना चाहते हैं तो ऐसे पैर वाले लोगों की सेना में नहीं होगी एंट्री ? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

Indian Army  देश प्रेम का जज्बा रखने वाले हर नौजवान देश की सेना में जाने का सपना देखते है। देश की हिफाजत और सुरक्षा में अपना योगदान देने के लिए वो कड़ी मेहनत करके वो हर परीक्षा में खरे उतरना चाहते हैं। लेकिन, हर बार यह मुमकिन नहीं हो पाता की उन सभी नौजवानों का सपना पूरा हो जाए। कुछ नौजवान तो अपना सपना पूरा कर लेते हैं लेकिन कुछ के सपने पूरे नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ कारणों से नौजवानों का सेना में भर्ती होने का सपना टूट जाता है। आइए जानते हैं Indian Army latest news in Hindi ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में।

Indian Army में होते हैं कई टेस्ट

Indian Army

सेना में भर्ती करने के लिए नौजवानों के कई पैमानों पर टेस्ट लिए जाते हैं। भर्ती होने वाला नौजवान सिर्फ शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हो काफी नहीं होता है। कभी-कभी कुछ ऐसे असामान्य कारण भी होते है जिनके कारण नौजवान सेना में भर्ती नहीं हो पाते हैं। ऐसा ही एक कारण है नौजवानों के पैरों का समतल होना।

  • ऐसा ही एक कारण है नौजवानों के पैरों का समतल होना।
  • सेना में समतल पैरों वाले लोगों की भर्ती नहीं होती है।
  • इसके कारण अगले पड़ाव में जाने से रोक दिया जाता है।
  • यहां तक की उन्हें ट्रेनिंग तक को पार करने की इजाजत नहीं मिलती है।
  • आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों होता है।
  • इसके पीछे एक बहुत ही खास वजह है।

इसे भी पढ़ें: हो जाएं सावधान रात में खाना खाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे इन घातक बीमारियों के शिकार

इंडियन आर्मी में समतल पैर वाले नौजवान की भर्ती नहीं होने की क्या  वजह है ?

पैरों का समतल होना यह एक ऐसी वजह है जिससे सेना में भर्ती होने वाले नौजवानों के सपने पल भर में टूट जाते हैं। लेकिन इस बात की तकलीफ ज्यादा होती है कि इस वजह से निपटने का उपाय किसी के पास नहीं है। वजह है लोगों के पैर के तलवे का समतल होना। इसे फ्लैट फुट भी कहा जाता है क्योंकि इस हालात में पैर के तलवे में घुमाव की जगह वो पूरी तरह से समतल होता है. जिस कारण ऐसे पैरों वाले लोग अपने पैरों पर ज्यादा भार देने में असमर्थ होते हैं। इसके अलावा समतल पैरों वाले लोग तेज दौड़ने में भी सक्षम नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: RPSC Teacher Recruitment 2022 | राजस्थान में शिक्षकों के 417 पदों पर निकली भर्ती , यहां देखिए इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में

सेना में समतल पैर बाली नौजवान की क्यों नहीं होती है भर्ती

  • सेना में समतल पैर वाले लोगों को अनफिट घोषित कर दिया जाता है क्योंकि वो ज्यादा देर तक खड़े रहने में सक्षम नहीं होते हैं।
  • ऐसे नौजवान तेज दौड़ भी नहीं सकते हैं।
  • इसके अलावा उनके शरीर के अलग अलग हिस्सों में इस कारण से और भी तकलीफ हो जाती है।
  • वहीं सेना को अपने साथ काम करने लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह मजबूत और तेज-तर्रार नौजवानों की तलाश होती है।