benefits of date: सर्दियों में छुहारा और खजूर खाने के अदभुत फायदे, आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें

benefits of date: छुहारा और खजूर एक ही पेड़ में  पाया जाता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से इसकी तासीर गर्म होती है, और ये दोनों शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। छुआरे को दूध के साथ भी खाने से काफी फायदा पहुंचता है। इसमें शरीर की कमजोरी, सर्दी जुकाम, दांतों और हड्डियों की समस्या के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं। खजूर खाना भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खजूर में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

benefits of date

benefits of date सर्दियों में अदभुत फायदे

 

कब्ज

सुबह शाम 2 से 3 छुहारे खाकर गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होता है। इसके साथ ही खजूर का अचार भोजन के साथ खाया जाए तो अर्जिन रोग नहीं होता है।

मधुमेह

मधुमेह के रोगी के लिए मिठाई या चीनी वर्जित है। ऐसे में सीमित मात्रा में खजूर का हलवा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वो अवगुण नहीं है। जो गन्ने वाली चीनी में पाया जाता है।

दमा

खजूर के सेवन से दमे के रोगियों के फेफड़ों से बलगम आसानी से निकल जाता है। दमा के मरीज को दो-दो छुहारे सुबह-शाम चबाकर खाएं। इससे कफ सर्दी से मुक्ति मिलती है।

खांसी जुखाम

benefits of date

इस परेशानी से बचने के लिए एक गिलास दूध में 5 दाने खजूर डालें, पांच दाने कालीमिर्च, एक दाना इलायची सबको अच्छी तरह उबाल ले। उसमें घी डालकर रात में पी ले। सर्दी जुकाम ठीक हो जाएगा।

पुराने घाव

अगर पुराने घाव से परेशान है तो उसके लिए खजूर की गुठली को जलाकर पीस लें, और उसे घाव पर लगाएं इससे घाव पर लगाने से घाव भर जाता है।

मासिक धर्म

सर्दियों के मौसम में अधिकतर महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्या होती है। इसके लिए छुआरे काफी फायदेमंद होती हैं। छुआरे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है। इसके सेवन से कमर दर्द में भी लाभ मिलता है।

बिस्तर पर पेशाब

इस रोग से बचने के लिए छुआरे खाना बेहद फायदेमंद होता है। अगर बुढ़ापे में बार बार पेशाब आ रहा है तो दिन में दो से तीन छुआरे खाने से जल्द लाभ होगा। बच्चे अगर सोते वक्त बिस्तर पर पेशाब करता है तो उसे रात में छुआरे वाला दूध पिलाए जल्दी राहत पहुंचता है।

छुआरे खाने के नुकसान

  • अगर आपका शुगर लेवल ज्यादा होता है तो यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है तो आप इसका सेवन ना करें।
  • अगर आप weight loss करना चाहती हैं तो इसका सेवन ना करें। क्योंकि यह आपका weight बढ़ा सकता है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। तो अगर आप ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को छुआरे से एलर्जी भी होती है, तो इस बात का ख्याल रखें।