Bihar Sarkari Naukari 2021: बिहार में खुला दो लाख से अधिक नौकरियों का पिटारा, आइए जानते हैं किन किन विभागों में होगी भर्तियां

Bihar sarkari Naukari 2021: बिहार में नए साल पर सरकारी नौकरी की वैकेंसी का खुलने वाला है पिटारा। नियोजित और संविदा पदों पर लाखों की संख्या में नौकरियां मिलने वाली है। कई पदों पर तो बहाली की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है जो नए साल की शुरुआत में पूरी कर ली जाएगी। बिहार के सरकारी आईटीआई केंद्रों में खाली 2475 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। श्रम विभाग की ओर से 2 से 3 दिनों में रिक्तियों की संख्या तकनीकी सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा। जिसके बाद विज्ञापन जारी होगा। केंद्र सरकार की ओर से राज्य भर के सरकारी व निजी आईटीआई में खाली पदों पर जल्द बहाली करने का निर्देश श्रम संसाधन विभाग को दिया गया है।

आइए जानते हैं किन-किन विभागों में होगी बहाली

Bihar Sarkari Naukari 2021

स्वास्थ्य विभाग 

  • नर्स                    10,000
  • आयुष चिकित्सक  3270

शिक्षा विभाग

  • माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक  30020
  • प्रारंभिक शिक्षक                         94000
  • सहायक प्राध्यापक                      4638
  • उत्क्रमित हाई स्कूल प्लस टू           33000

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

  • वनों के क्षेत्र पदाधिकारी   43
  • वनपाल                       236

गृह विभाग

  • एसआई               1998
  • साजेंट                    215
  • ए एस आई स्टोनो     133
  • सिपाही                 8415
  • होमगार्ड सिपाही।      551
  • सिपाही               11880 (अंतिम चरण में)
  • चालक सिपाही।      98
  • एसआई, सार्जेंट व सहायक जेल अधीक्षक 2446

परिवहन विभाग

  • चलंत दस्ता सिपाही      1381
  • प्रवर्तन अवर निरीक्षक     212

पंचायती राज विभाग

  • प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी    477
  • लेखापाल, तकनीकी सहायक व विशेषज्ञ 2000

नगर विकास एवं आवास विभाग

  • नगर निकायों में विभिन्न पद       500
  • इंटर स्तरीय विभिन्न पद             5400
  • कनीय अभियंता।                      422

बिहार लोक सेवा आयोग

  • न्यायिक सेवा                             271
  • 64 वी, 65 वी, 66 वी पद पर       393

Bihar Sarkari Naukari 2021 इस विभाग में सबसे ज्यादा होगी बहाली

बिहार सरकार के अधीन ढाई लाख से ज्यादा नौकरियां मिलेगी बिहार सरकार ने कार्यभार संभालने से पहले ही यह ऐलान किया था की राज्य में करीब 2.5 लाख पदों पर बहाली की जाएगी। जिसमें सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में बहाली होगी। जिसमें प्राध्यापक, शिक्षक और सहायक के डेढ़ लाख से ज्यादा पद है, जिन पर नियुक्तियां की जाएगी। वहीं गृह विभाग में दरोगा, सहायक जेल अधीक्षक, सिपाही, अधीन और अन्य पदों पर बहाली भी अब अंतिम चरण में है। दरोगा और सिपाही के बहाली पर 10,000 से ज्यादा पदो के लिए आवेदन लिया जा चुका है।https://www.fastkhabre.com/archives/2614