केदारनाथ में भारी बर्फबारी से CM योगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत फंसे

केदारनाथ में बीती रात जमकर बर्फबारी हुई। जिसके चलते मौसम खराब रहा। रविवार केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी खराब मौसम के चलते अभी केदारनाथ घाटी में ही रुके हैं। उनके साथ उत्तराखंड के सीएम भी हैं। केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से केदारनाथ सफेद हो गई है। बर्फबारी से धाम में ठंडक बढ़ गई। वहीं गंगोत्री धाम में भी भारी बर्फबारी हुई। यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। जिसमें समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हैं। दोनों मंत्रियों का कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था। लेकिन इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है।

पर्यटक आवास का शिलान्यास करेंगे

बद्रीनाथ में करीब 11:30 करोड़ की लागत से बनने वाला उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास यूपी के मुख्यमंत्री करेंगे।यूपी के मुख्यमंत्री करीब 12 वर्ष बाद केदारनाथ धाम में पहुंचे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह बनाने की घोषणा की थी। इसमें 40 कमरों के साथ रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हॉल, डॉरमेट्री और पार्किंग की सुविधा होगी। इस भवन का निर्माण गढ़वाल शैली के आर्किटेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है। यह करीब 2 साल में बनकर तैयार होगा। इस आवास गृह बनने के बाद धाम में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। आवास गृह तमाम सुविधाओं से लैस होंगा।

पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दे।मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और गि रावट देखी जा सकती है। दिल्ली एनसीआर में रविवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिल्ली एनसीआर में एकाएक बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मौसम तो साफ हुआ ही साथ ही दिल्ली की हवाए नम हुई।