दुनिया भर में डिप्रेशन की बढ़ती दर बेहद चिंताजनक है। विश्व स्वास्थ संगठन आगाह कर चुका है, कि 2020 तक डिप्रेशन दुनिया की दूसरी बड़ी बीमारी बन जाएगी। लेकिन हम लोग जानते ही नहीं कि, डिप्रेशन को कैसे पहचाने। डिप्रेशन ऐसे मानसिक रोग है। जिसमे व्यक्ति को अकेलापन उदास इत्यादि महसूस होता है। इसे मुख्य रूप से मनोदशा विकार (Mood disorder) से जोड़कर देखा जाता है। जिसका असर व्यक्ति की सोच, व्यवहार (Activity) याददाश्त और सेहत पर पड़ता है, बहुत सारे लोग इस बीमारी से पीड़ित है। जिससे समय पर पहचाना बहुत जरूरी है।
डिप्रेशन के लक्षण
डिप्रेशन का सबसे पहला लक्षण मन उदास रहना। डिप्रेशन में मन बहुत उदास रहने लगता है। अगर लाइफ में कुछ अच्छा भी हो रहा है, तो भी मन खुश नहीं होता और हमेशा उदासी 24 घंटे साथ रहती है।
- किसी भी काम में मन नहीं लगना
डिप्रेशन का लक्षण किसी काम में दिल ना लगना। ऐसी स्थिति में लोग काम करते-करते उब जाते हैं। जिसकी वजह से वैसा परिणाम नहीं दे पाते। अक्सर ऐसे सिचुएशन में सब पर चिल्लाने लगते हैं, और काफी देर बाद आपको महसूस होता है कि आप बिना मतलब के चिल्ला रहे थे। इससे आप आसानी से भी हैंडल कर सकते थे।
- नींद ठीक से ना आना
अगर आप अपने बिस्तर पर लेट कर घंटो तक नहीं सो पा रहे हैं, या फिर सोते वक्त हर कुछ-कुछ देर में आंख खुल जाती है। तो भी आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं
- चिड़चिड़ापन
ऐसा बहुत बार होता है। हमें सब से बात करते हुए जो चिड़चिड़ापन महसूस होता है। हम यह चाहते ही नहीं है, कि हम से कोई बात करें। हमेशा चिड़चिड़ा रहना या जब भी कोई आपसे बात करें तो उसकी बात का लगातार जवाब नहीं देना भी एक लक्षण हो सकता है।
- नेगेटिव सोच
ऐसा कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग हमेशा एक डर में रहते हैं। इन्हें हमेशा एक डर बना रहता है, कि उनके साथ कुछ बुरा ना हो जाए। हमेशा से ही बुरे ख्यालों से उनका दिमाग घिरा रहता है। यह लोग छोटे से छोटा निर्णय लेने में बहुत समय व्यर्थ करते हैं। क्योंकि इनके दिमाग में यही रहता है कि कुछ बुरा ना हो जाए। ऐसी किसी चीज का सामना करना भी डिप्रेशन का लक्षण होता है।
- थकान महसूस करना
अगर आप थोड़ा सा काम के बाद अपने आपको बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है। आप इसकी तुलना अपने बीते हुए अनुभव से कर सकते हैं। जिससे आपको यह पता लग जाएगा कि क्या आप थकान पहले भी महसूस करते थे, या एकदम से आपके साथ अभी होने लगी है।
डिप्रेशन के कारण
- जेनेटिक
अगर आपके मां बाप के अंदर इस तरह के गुण है तो जाहिर सी बात है। आपके अंदर भी वो गुण आ सकते हैं। इस प्रकार यदि किसी शख्स के परिवार में अन्य सदस्य डिप्रेशन से पीड़ित है तो उसे भी यह बीमारी हो सकती है।
- किसी के मां बाप की मौत हो जाए
हम में से किसी भी शख्स के लिए अपने मां-बाप को खोना काफी दुखदाई होती है। इसका असर हमारी जिंदगी के साथ-साथ मानसिक सेहत पर भी असर पड़ता है। इसका परिणाम काफी सारी बीमारियों के रूप में सामने आते हैं।
- झगड़ा
अगर फैमिली मेंबर से बहुत ज्यादा किसी चीज को लेकर हमारा वाद विवाद हो गया है और बार-बार वो बातें हमारे दिमाग में चल रही है और वो हमारे काम काज को प्रभावित कर रही है, तो यह भी डिप्रेशन के लक्षण में आते हैं।
- पर्सनल लाइफ
अगर आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिलेशनशिप अच्छे नहीं चल रहे हैं, तो भी आप डिप्रेशन में आ सकते हैं यह भी बहुत बड़े लक्षण हैं।
- किसी को कुछ शेयर ना करना
अपनी प्रॉब्लम किसी को शेयर ना करना और अपने ही अंदर रखना यह डिप्रेशन के लक्षण हैं। अगर हम अपनी बाते किसी को शेयर करते हैं, तो हमारा मन हल्का होता है।
- लाइफ का फ्यूचर
अपनी लाइफ का फ्यूचर ना देख पाना यह भी डिप्रेशन में आता है, और लोग डिप्रेशन के कारण सुसाइड करने पर मजबूर हो जाते हैं।
डिप्रेशन के प्रकार
- मेजर डिप्रेशन
यह डिप्रेशन इंसान को सुसाइड के तरफ ले जाता है। जब आपको अपने फेवरेट्स सपनों पर ट्रस्ट खत्म हो जाता है, और आपको कुछ नहीं समझ में आता है तो यह आपको मेजर डिप्रेशन की तरफ ले जाता है।
- बाइपोलर डिसऑर्डर
इसे मैनिक डिप्रेशन भी कहते हैं। चिड़चिड़ापन, गुस्सा, मतिभ्रम जैसी स्थिति इनमें पाई जाती है। एकदम निराश फिर अत्यधिक खुश होना है इनमें मुख है।
- साइक्लोथिक डिसऑर्डर
जो इंसान इस तरह के डिप्रेशन को फेस कर रहे होते हैं। उनमें शक और वहम पैदा हो जाता है। वह इमैजिनेशन के दुनिया में रहने लगता है, और ज्यादातर केसेस देखा गया है, कि ऐसे इंसान खुद से ही बात करने लगता है।
- पोस्टमार्टम डिप्रेशन
शिशु के जन्म के बाद एक नई माँ 1 महीने के भीतर डिप्रेशन को फील करती है। तो ऐसे डिप्रेशन को पोस्टमार्टम डिप्रेशन कहते हैं।
- सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर
यह डिप्रेशन ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर ठंड के मौसम में प्रकट होती है, और इसका कारण यह है सूरज के प्रकाश का ना मिल पाना। आम तौर पर यह गर्मियों के मौसम में खत्म हो जाता है।