1 अप्रैल से भारत में बंद होने जा रहा है ये Payment App, अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे है तो हो जाएं सावधान

भारत में नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल पेमेंट ऐप में बढ़ोतरी हो रही है। नोटबंदी के बाद से लोगों के पास कैश ना होने के कारण इन ऐप का सबसे ज्यादा भुगतान किया गया था। पिछले साल से कोरोनावायरस के चलते देश में डिजिटल पेमेंट यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां डिजिटल पेमेंट को काफी बढ़ावा दे रही है। अब डिजिटल पेमेंट ऐप PayPal ने भारत में अपनी सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप अपना पैसा जल्द इस ऐप से निकाल ले।

लोकल ऑपरेशन बंद होगा

PayPal भारत में बंद

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े पेमेंट ऐप में से एक PayPal ने भारत में अपने लोकल ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया है। यानी PayPal के यूजर्स भारत में घरेलू खरीदारी के लिए इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनियां 1 अप्रैल से भारत में अपनी घरेलू भुगतान सेवाएं बंद कर देगी ।अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के लिए यूजर्स PayPal का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा ‘Clubhouse App’ , आइए जानते है इसकी खासियत और इसे यूज करने का तरीका

PayPal भारत में बंद ये 2017 को शुरू हुई

PayPal भारत में बंद

भारत में PayPal सर्विस 2017 को शुरू हुई थी। PayPal एक वेबसाइट है जिसकी मदद से ऑनलाइन पेमेंट की जाती है। इसके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसों का लेनदेन भी किया जाता है। इसके द्वारा यूजर शॉपिंग भी कर सकते हैं। इस ऐप को लगभग 190 देशों में इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Instant PAN Card 2021, ऐसे बनाएं 10 मिनट में इंस्टैंट पैन कार्ड बिल्कुल मुफ्त, जानिए पूरी प्रक्रिया

 PayPal भारत मे बंद ऐसे करें अकाउंट डीएक्टिवेट

अगर आप इस PayPal ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट कर सकते हैं। अगर आप अकाउंट डीएक्टिवेट करना चाहते हो तो आपको इन प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको PayPal की साइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद सेटिंग में जाना है।
  • सेटिंग के बाद अकाउंट ऑप्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद इसमें आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर को दर्ज करना है।
  • अब नऐ पेज पर जाकर क्लोज अकाउंट पर क्लिक कीजिए।
  • आप ईमेल से भी इस अकाउंट को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Aadhar card बनाने की प्रक्रिया, ऐसे चेक करें अपना ऑनलाइन आधार कार्ड स्टेटस