ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के द्वितीय पति प्रिंस फिलिप की मौत, सम्मान में राष्ट्र ध्वज झुकाये गए

लंदन: ब्रिटेन के शाही घराने के सबसे वरिष्ठ सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) की मौत हो गई। वो 99 साल के थे। उन्होंने शाही विंडसर महल में अपनी आखिरी सांसें ली। प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था, क्योंकि ये उनकी आधिकारिक पदवी थी। अब महारानी एलिजाबेथ शाही परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया।

Prince Philip

Prince Philip सम्मान में राष्ट्र ध्वज झुकाये गए

ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में उनके सम्मान में राष्ट्र ध्वज झुका दिए गए और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई। बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर कहा, ‘बहुत दुख के साथ महारानी ने अपने पति, हिज रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबरा के निधन की घोषणा की है। प्रिंस फिलिप ने विंडसर कैसेल में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली।’ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ‘उन्होंने अनगिनत युवाओं के जीवन को प्रेरित किया है।’

इसे भी पढ़ें: Mahindra लॉन्च करने जा रही SUV XUV700, सितंबर तक दौड़ेगी सड़को पर

इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे। प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी 1947 में हुई थी। इसके पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी थीं। 73 साल के बाद यह साथ छूट गया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर बताया कि विंडसर कासल में उन्होंने सवेरे अंतिम सांसें लीं।

Prince Philip

प्रिंस फिलिप ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राजा या रानी के पति या पत्नी की भूमिका में रहने वाले व्यक्ति भी थे। उन्होंने सबसे ज्यादा उम्र पाई। प्रिंस फिलिप सार्वजनिक जीवन में किसी बात को लेकर हिचकते नहीं थे और वो विवादास्पद मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते थे। कई बार उनकी राय ब्रिटेन के आधिकारिक राय से जुड़ा भी होती थी। लेकिन वो इसकी परवाह नहीं करते थे।

इसे भी पढ़ें: Night Curfew In Delhi: दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की

प्रिंस फिलिप का जन्म ग्रीस के कॉर्फू टापू पर 1921 में हुआ था। उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस ऐंड्रू थे जो हेलेनीस के किंग जॉर्ज के छोटे बेटे थे। उनकी मां प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी और क्वीन विक्टोरिया की परपोती थीं।