SBI Recruitment 2020: एसबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8500 पदों पर निकली बहाली जल्द करें आवेदन

SBI Recruitment 2020: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में के अपरेंटिस के 8500 पदों के लिए निकाली बहाली। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव की खास बात यह है कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक पास है। यानी किसी भी यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक पास कैंडिडेट इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। SBI recruitment 2020 का चयन लिखित परीक्षा द्वारा किया जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए इंटरव्यू कंडक्ट नहीं किया जाएगा। इसमें चुने गए कैंडिडेट्स को 3 साल तक ट्रेनिंग पीरियड से गुजरना होगा। इन पदों के लिए आवेदन जारी है। इसमें अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 तक है।आइए जानते हैं इनसे जुड़ी अहम जानकारी।

शैक्षिक योग्यता

SBI Recruitment 2020

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।

https://www.fastkhabre.com/sbi-door-step/

चयन प्रक्रिया

इनपदों के परीक्षण प्रारूप के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश, रिजनिंग और कंप्यूटर से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंक की होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। एसबीआई (SBI) के आधिकारिक वेबसाइट  https://bank.sbi/careers  पर भी जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं।

कैंडिडेट की आयु सीमा

इसमें कैंडिड की उम्र 31. 10. 2020 को कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल तक होनी चाहिए। इसमें अप्लाई करने वाले का जन्म 01.11.1992 से पहले 31.10. 2000 के बाद नहीं होना चाहिए। इसमें आरक्षण वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

सैलेक्ट होने पर

इसमे सैलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट को पहले साल 15,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा, दूसरे साल 16,500 रुपए प्रतिमाह मिलेगा और तीसरे साल बढ़कर 19,000 कर दिया जाएगा।

आइए जानते हैं किन राज्यों में कितनी वैकेंसी है

  • मध्यप्रदेश।          –        430
  • पश्चिम बंगाल        –        480
  • तमिलनाडु            –       470
  • दिल्ली।                –         7
  • उत्तर प्रदेश।          –     1206
  • असम।                –       90
  • महाराष्ट्र।              –      644
  • केरल।                 –     141
  • पंजाब।                –      260
  • हरियाणा।             –     162
  • कर्नाटक।             –      600
  • मध्य प्रदेश।           –     430
  • गुजरात।               –     480
  • बिहार।                 –     475
  • झारखंड।              –     200
  • नागालैंड।              –      35
  • मेघालय।              –    ‌‌‌ 40
  • पांडिचेरी।             –      06
  • राजस्थान।            –     720
  • छत्तीसगढ़।           –      90
  • मणिपुर।               –     12
  • मिजोरम।              –     18
  • त्रिपुरा।                 –     30

इसमें जनरल कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स के लिए 300 रुपए और रिजर्व कैटेगरी कैंडीडेट्स के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।