BSF SI Recruitment 2022 | सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती , 1.42 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Sub Inspector Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने सब इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार BSF SI Recruitment 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

BSF SI Recruitment 2022  इन पदों पर भर्ती

BSF SI Recruitment 2022

  • नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंस्पेक्टर के 1 पद
  • सब इंस्पेक्टर के 57 पद
  • जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर के 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: IB recruitment 2022 | बिना परीक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती | उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

BSF SI Recruitment 2022 वेतन

  • इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
  • वहीं, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

SI Recruitment 2022 के लिए पात्रता

  • इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
  • जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा पास होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: JSSC Recruitment 2022 | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका , जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

Sub inspector Bharti 2022 आयु सीमा

  • इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • अधिक जानकारी के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

 सीमा सुरक्षा बल सब इंस्पेक्टर भर्ती 2022 ऐसे करे आवेदन

  • सभी योग्य उम्मीदवार BSF Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।