TikTok कि एक बार फिर भारत में वापसी की उम्मीद टिक टॉक भारत में अपनी वापसी की उम्मीद लगाकर बैठा है। खबरों की मानें तो भारत के नए आईटी नियमों (New IT Rules) के चलते TikTok India अपनी वापसी को लेकर उम्मीद बांधता नजर आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन (Joe Biden) के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगाने के ऑर्डर को रद्द कर दिया। ऐसे में TikTok पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी, ByteDance Inc को भारत में टिक टॉक के वापसी की उम्मीद नजर आ रही है।
TikTok की एक बार फिर भारत में वापसी की उम्मीद ByteDance ने IT मंत्रालय को भेजी चिट्ठी
ईटी की हाल ही के एक रिपोर्ट के अनुसार ByteDance ने जून के महीनें की शुरुआत में देश के IT मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर भेजी और उसमें ये बताया कि भले TikTok India अपना संचालन नहीं कर रहा हो, लेकिन इसके बाद भी वह पहले से नई इंटरमीडियरी गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस पत्र को लिखने के बाद अब चीन की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ByteDance मंत्रालय की ओर से जवाब मिलने की आस लगाए बैठे है।
इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर सेवा नियमों में बदलाव: ससुराल के लोगों के साथ इन तमाम चीजों के बारे में देनी होगी जानकारी, सीआईडी करेगी वेरीफाई
फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक रूप से नहीं दिया गया है और न ही मंत्रालय ने इस पर कोई टिप्पणी की है।
चीन से झड़प के बाद लगे थे प्रतिबंध
पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीन के झड़प के बाद भारत ने 250 ऐप पर प्रतिबंधित लगााा दिया था।इनमें से ज्यादातर ऐप चीनी मूल के थे। टिक टॉक भी इनमें शामिल था। सरकार ने कहा था “ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं।” भारत सरकार ने पहले सिर्फ 59 ऐप बैन किए थे फिर दूसरी सूची जारी कर 250 ऐप पर बैन लगाया गया था। टिकटॉक बैन होने वाले शुरुआती 59 ऐप में शामिल था।
इसे भी पढ़ें: 24 जून को दिखेगा strawberry Moon: हनीमून का आसमान में दिखेगा बेहद ही खूबसूरत नजारा, आइए जानते हैं इसके बारे में
इन सब के बीच Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी के वाणिज्य विभाग (Commerce) ने TikTok और WeChat के खिलाफ लगे प्रतिबंधों की फिर से समीक्षा कर रहा है कि क्या वाकई इनसे देश को खतरा है और इन्हें बैन करना चाहिए? याद दिला दें इन ऐप के डाउनलोड को अमेरिका में प्रतिबंधित करने सम्बंधित ट्रम्प प्रशासन के आदेश को राष्ट्रपति Joe Biden ने इस महीने वापस ले लिया था।