मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2021 | Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2021 | जानिए दिल्ली तीर्थ यात्रा योजना से जुड़ी तमाम जानकारी

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna 2021: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 अक्टूबर 2021 को कहा कि अयोध्या को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत अब दिल्ली के सभी बुजुर्ग मुफ्त में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर पाएंगे। 27 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस मसले पर फैसला किया गया है।आज इस आर्टिकल के द्वारा हमने पूरी योजना से संबंधित तमाम जानकारी का खुलासा किया है जैसे, Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2021 | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन आवेदन |Track Application Status Tirth Yatra Yojana | दिल्ली मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2021

Table of Contents

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विवरण (Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 2021)

योजना का नाम        दिल्ली मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा                                 योजना

इस योजना की घोषणा     दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद                                         द्वारा

इसकी लांच तिथि            जनवरी, 2018 में

योजना का लक्ष्य             वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा                                      करवाना

ऑनलाइन वेबसाइट    edistrict.delhigovt.nic.in 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है? (Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 2021) 

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna 2021इस योजना के तहत दिल्ली के सभी ऐसे बुजुर्ग जो खुद यात्रा का खर्चा नहीं उठा सकते उन्हें फ्री में कई तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाती है और उनकी यात्रा का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत पहले से ही कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करावाने की योजना चला रही है हालांकि कोरोना महामारी के कारण फिलहाल यह योजना रुकी हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को नवंबर में फिर से शुरू किया जा सकता है। तीर्थ यात्रा पर बुजुर्गों को ले जाने वाली आखिरी ट्रेन 2 जनवरी 2020 को गई थी, लेकिन अब अगले महीने फिर से एक बार बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों पर जाने का मौका मिल सकता है। इस योजना के तहत दिल्ली वासियों को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाती है। उसमें वैष्णो देवी, शिरडी, महाराज रामेश्वरम, द्वारकापुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन की तीर्थ यात्रा की व्यवस्था है। इस लिस्ट में अब अयोध्या को भी शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Business Blaster Program 2021 | बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम क्या है, इस प्रोग्राम का मुख्य उदेश्य और इसमें मिलने वाले लाभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना कब शुरू हुआ?

दिल्ली सरकार ने साल 2018 में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की थी जिसमें वह दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा पैकेज प्रदान करती है। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna 2021 के तहत 35,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने तीर्थयात्रा की है। इस योजना के अंतर्गत सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास, भोजन और बीमा प्रदान करती है। इस योजना के तहत दिल्ली वासियों को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाती है।

15 नवंबर 2021 से दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का फिर से होगा आरंभ

15 नवंबर 2021 से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को फिर से आरंभ किया जा सकता है। जिसकी पहली यात्रा अयोध्या के लिए हो सकती है। इस योजना को जनवरी 2018 में आरंभ किया गया था। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग नोडल एजेंसी है। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों की यात्रा और ठहराने की व्यवस्था दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के माध्यम से की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp का जबरदस्त फीचर्स | जानिए कैसे चुटकियों में डाउनलोड कर पाएंगे किसी का भी स्टेटस

तीर्थ यात्रा के दौरान मिलने वाले फायदे Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna 2021

  • इस यात्रा में लोगों को वातानुकूलित ट्रेन, आवास, भोजन, बोर्डिंग, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • वहीं 21 साल से ज्यादा की उम्र का एक अटेंडेंट हर बुजुर्ग यात्री के साथ जा सकता है।
  • इस योजना के तहत सभी चुने गए कैंडिडेट्स का 1 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर होता है।
  • दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंदर हर विधानसभा क्षेत्र से 1100 लोगों को फायदा मिलेगा।
  • इस यात्रा का फायदा सीनियर सिटिजन को मिलता है और उनकी सुविधा के लिए दी जाने वाली बसें पूरी AC होती है।
  • तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रा खर्च के साथ-साथ तीनों टाइम- ब्रेकफस्ट, लंच और डिनर दिल्ली सरकार की तरफ से मिलता है।
  • सीनियर सिटिजन जो तीर्थ स्थान चुनते हैं, वहां 3 दिन, 2 रात का स्टे मिलता है।
  • इस यात्रा योजना में लोगों का चुनाव ड्रॉ के द्वारा किया जाता है।
  • योजना के अंतर्गत सरकार 77,000 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का ट्रैवल पैकेज

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna 2021

  • दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, आगरा, फतेहपुर सिकरी, दिल्ली   –    5 दिन
  • दिल्ली,अजमेर,पुष्कर,नाथद्वारा,हल्दीघाटी,उदयपुर,दिल्ली    –  6 दिन
  • दिल्ली,हरिद्वार,ऋषिकेश,नीलकंठ,दिल्ली  – 4 दिन
  • दिल्ली,वैष्णो देवी,जम्मू,दिल्ली        –   5 दिन
  • दिल्ली,तिरुपति बालाजी,दिल्ली       –   7 दिन
  • दिल्ली,द्वारकाधीश,नागेश्वर,सोमनाथ,दिल्ली – 6 दिन
  • दिल्ली,रामेश्वरम,मदुरै,दिल्ली     –   8 दिन
  • दिल्ली,बोधगया,सारनाथ,दिल्ली  –  6 दिन
  • दिल्ली ,अमृतसर,वाघाबॉर्डर,आनंदपुर साहिब,दिल्ली     –  4 दिन
  • दिल्ली,जगन्नाथ पुरी,कोणार्क,सोमनाथ,दिल्ली – 7 दिन
  • दिल्ली,शिरडी,शनि शिंगलापुर,त्रियामकेश्वर,दिल्ली    -5 दिन
  • दिल्ली,अयोध्या,दिल्ली   –  4 दिन

तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत ट्रेन का लिस्ट

  • रामेश्वरम        – 9 ट्रेन
  • तिरुपति         – 5 ट्रेन
  • द्वारकाधीश     – 6 ट्रेन
  • अमृतसर         – 4 ट्रेन
  • वैष्णो देवी।      – 4 ट्रेन
  • शिरडी             -3 ट्रेन
  • जगन्नाथपुरी      -2 ट्रेन
  • उज्जैन             -2 ट्रेन
  • अजमेर            -1 ट्रेन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ कैसे उठाये?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले योग्य नागरिक को ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसे डिविजन कमिश्नर ऑफिस, इलाके के MLA के ऑफिस या तीर्थ यात्रा कमिटी के ऑफिस जाकर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कैंडिडेट्स का चुनाव ड्रॉ से किया जाता है और इलाके के MLA यह सर्टिफिकेट देते हैं कि व्यक्ति दिल्ली का नागरिक है।

इसे भी पढ़ें: CoinDCX Go Kya Hai in Hindi 2021 | CoinDCX Go का इस्तेमाल कैसे करें और इससे पैसे कैसे कमाए

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका (Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2021)

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की ऑफिशल साइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/पर जाएं।
  • उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “Registration in e-District Delhi” सेक्शन में जाकर “New User” पर क्लिक करें।
  • अब”Aadhaar Card” या “Voter Card” का ऑप्शन चुनें और उसका नंबर डालें।
  • उसके बाद“Click on to Continue” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में बाकी तमाम जानकारी भरकर ज़रूरी डॉक्युमेंट की स्कैन की गई फोटो डालें।
  • ऐप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करें और अपना रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड याद रखें।
  • अब साइट पर लॉग इन करें और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए अप्लाई करें।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एप्लीकेशन का स्टेट्स कैसे चेक करें (Track Application Status Tirth Yatra Yojana)

  • इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की ऑफिशल साइट https://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सर्विस सेक्शन में जाकर “Track your application” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद”Revenue Department” डिपार्टमेंट का नाम चुनें।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना “mukhymantri tirth yatra yojana” को चुनें।
  • अब इसके बाद ऐप्लिकशन का नंबर और अप्लाई करने वाले का नाम डालें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड “captcha” डालें।
  • इसके बाद सर्च “Search” पर क्लिक करें। आपका ऐप्लिकेशन स्टेटस आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां से आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

दिल्ली तीर्थ यात्रा योजना मे आवेदन करने के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट

  • इसके लिए तय फॉर्मेट में ऐप्लिकेशन फॉर्म और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म चाहिए।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जिसमें यह दिया गया हो कि आवेदनकर्ता/पति-पत्नी मानसिक/शारीरिक रूप से इस यात्रा के लिए फिट हैं।
  • दिल्ली के वोटर ID कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी (आवेदनकर्ता/पति-पत्नी के लिए)
  • सेल्फ डिक्लेरेशन
  • इसके अलावा इलाके के MLA या दिल्ली के किसी मंत्री या चेयरमैन, दिल्ली की तीर्थ यात्रा विकास समिति से मिले सर्टिफिकेट की कॉपी

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना मे एप्लीकेशन के साथ लगाए जाने वाले डॉक्यूमेंट

  • इसमें आवेदनकर्ता को अपने वोटर आईडी कार्ड की कॉपी, पति/पत्नी या अटेंटडेंट के वोटर कार्ड की कॉपी लगानी होगी।
  • आवेदनकर्ता का एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (साइज Size 5cm x 4.5cm Or 2”x1.75”)
  • फोटो में पूरा चेहरा होना चाहिए, फ्रंट व्यू और आंखें खुली हुई और सिंपल होनी चाहिए।
  • सिर से लेकर कंधे तक की पूरी फोटो होनी चाहिए।
  • फोटो प्लेन वाइट या ऑफ-वाइट बैकग्राउंड में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के नियम व जरूरी शर्तें (Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna 2021)

  • अगर यह पता चलता है कि आवदेनकर्ता/पति-पत्नी ने पहले कभी इस योजना के तहत लाभ लिया है तो उन्हें यात्रा का पूरा खर्च और 25% का जुर्माना भरना पड़ेगा
  • आवेदनकर्ता/पति-पत्नी जिनकी उम्र 60 साल है, वह अटेंडेंट को चुन सकते हैं। अटेंडेंट की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
  • अगर आवेदनकर्ता अपने पति/पत्नी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें सिर्फ एक अटेंडेंट ले जाने की अनुमति होगी।
  • अगर चुने जाने के बाद किसी कारण से आवदेनकर्ता यात्रा करने की स्थिति में नहीं है, तो उन्हें इसकी जानकारी यात्रा की तय तारीख से कम से कम 7 दिन पहले देनी होगी। ऐसा न करने की स्थिति में वे भविष्य में इस योजना के तहत फिर से दोबारा अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
  • यात्रा गाइडलाइन का पालन करना होगा और किसी तरह की ज्वलनशील वस्तुओं, शराब या नशीली दवाओं का ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • यात्री के दौरान अपने सामान और ज़रूरी चीज़ों- कैश, जूलरी वगैरह की सुरक्षा के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
  • तीर्थयात्रा के दौरान यात्रियों को अपेक्षित व्यवहार का पालन करना होगा।
  • यात्रा के दौरान यात्रा अधिकारी के निर्देशों का पालन करना होगा।
  • किसी भी तरह की दुर्घटना या हादसा की स्थिति में सरकार या तीर्थयात्रा विकास समिति जिम्मेदार नहीं होगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हेल्पलाइन नंबर और ईमेल

इस यात्रा के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर 9.30 से 6.00 के दौरान कॉल करके यात्रा संबंधीत तमाम जानकारी प्राप्त की जा सकती है और आप ईमेल के जरिए भी अपने सवाल भेज सकते हैं।

फोन नंबर 

  • 011-23935730
  • 011-23935731
  • 011-23935732
  • 011-23935733
  • 011-23935734

ईमेल

edistrictgrievance@gmail.com

निष्कर्ष: 

इस आर्टिकल में हमने दिल्ली  मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित जानकारी जैसे तीर्थ यात्रा क्या है? यह कब शुरू हुआ इसमें मिलने वाले फायदे और तमाम जानकारी आप सभी के सामने प्रस्तुत किया है। मुझे उम्मीद है आप सभी को हमारा यह आर्टिकल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पसंद आया होगा।

FAQ

Q: दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना किसके द्वारा शुरू की गई?

Ans: अरविंद केजरीवाल

Q: दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

Ans: दिल्ली के बुजुर्ग लोगों को

Q : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में कितना बीमा कवरेज दिया जायेगा ?

Ans: 1 लाख रूपये का

Q : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के पहले बैच में कितने लोग चयनित किये गये हैं ?

Ans: 1000 लोग

Q: दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans:

  • 011-23935730
  • 011-23935731
  • 011-23935732
  • 011-23935733
  • 011-23935734

Q: दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का ईमेल आईडी क्या है?

Ans: edistrict.delhigovt.nic.in