अनुष्का शर्मा ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन के पीछे छुपे ये सीक्रेट्स, आप भी करें फॉलो 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 

उनके फैंस उनकी इस खूबसूरती के दीवाने हैं और बिल्कुल उनकी तरह ही दिखना चाहते हैं।  

लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि अनुष्का की इस ग्लोइंग स्किन के पीछे सिर्फ महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट ही हैं, तो शायद आप गलत हैं। 

ऐसा इसलिए क्योंकि अनुष्का अपनी स्किन को निखार देने के लिए नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल करती हैं।

अनुष्का ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे कैसे एक फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इससे उनके चेहरे को नेचुरल निखार और चमक मिलती है। आइए जानते है 

फेस पैक के लिए जरुरी चीजें 

एक-दो चम्मच गुलाब जल, एक-दो चम्मच नीम का पीसा हुआ पाउडर, दूध, थोड़ा सा दही। 

ऐसे कर सकते हैं तैयार

आपको एक बर्तन में गुलाब जल, नीम का पाउडर, दूध और दही को डाल लेना है। इसके बाद इन सभी को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इस  पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्छे से लगाना है। जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। सप्ताह में ऐसे एक या दो बार करते हैं, तो इसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें