ये हैं दुनिया के टॉप 10 सबसे महंगे लिपस्टिक ब्रांड

महिलाओं की जिंदगी में लिपस्टिक की क्या अहमियत है, ये सिर्फ महिलाएं ही बता सकती हैं।

तमाम रंग, शेड्स के लिपस्टिक बाजार में उपलब्ध है

आइए जानते है दुनिया के सबसे महंगे लिपिस्टिक ब्रांड्स के बारे में...

ये दुनिया का सबसे महंगा लिपस्टिक ब्रांड है। इस ब्रांड के लिपस्टिक की कीमत 14 मिलियन डॉलर यानि 93 करोड़ रुपया है।

H. Couture Beauty Diamond Lipstick

Guerlain Kisskiss Gold and Diamond Lipstick

ये दुनिया का दूसरा सबसे महंगा लिपस्टिक ब्रांड है। ये बेहद महंगा ब्रांड है, जिसकी की मत 62 हजार डॉलर यानि 41 लाख 20 हजार रुपयों के आस पास है।

Sisley Hydrating Long Lasting Lipstick

ये इटैलियन ब्रांड दुनिया में तीसरा सबसे महंगा ब्रांड है। इसके स्पेशल इफेक्ट्स इसे शानदार बनाते हैं। ये कई रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत 60 डॉलर यानि लगभग 4000 रुपया है। 

La Prairie Cellular Luxe Lipstick

ये ब्रांड दुनिया का चौथा सबसे महंगा ब्रांड है। ये लिपस्टिक चिपकता नहीं, और लंबे समय तक टिका भी रहता है। ये 55 डॉलर यानि लगभग 3600 रुपयों में मिलता है। ये ब्रांड बी खास जगहों पर ही मिलता है।

Guerlain Rouge G Jewel Lipstick Compact

ये ब्रांड सिर्फ लाल रंग में ही उपलब्ध है। और बहुत कम जगहों पर ही मिलता है। इसकी कीमत 51 डॉलर है। ये रूबी पॉउडर से बनता है

Kanebo Sensai Intense lasting lipstick

करीब 40 डॉलर पीस वाला ये लिपस्टिक इटैलियन ब्रांड है। इस ब्रांड के सारे लिपस्टिक्स के नाम जापानी भाषा में रखे गए हैं। होठों की खूबसूरती और नरमी को बचाने के लिए ये ब्रांड खासी मशहूर है।

Givenchy Le Rouge Rose Dressing Lipstick

शानदार चमकदार रंग, अच्छी क्वालिटी, मुलायम होंठ इसकी खासियत हैं। इस ब्रांड की लिपस्टिक 36 डॉलर में आ जाती हैं।

Christian Dior Rouge No. 999 Lipstick

इस ब्रांड की लिपस्टिक शानदार पैकिंग और क्रीमी फीन के लिए मशहूर है। इस ब्रांड का लिपस्टिक 34 डॉलर यानि 2200 रुपयों के आसपास का मिलता है।

Dolce and Gabbana Monica Voluptuous Lipstick

ये इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है। ये इटैलियन ब्रांड है, जिसकी ब्रांडिंग इटैलियन एक्ट्रेस मोनिका करती हैं। इसकी कीमत 34 डॉलर यानि 2200 रुपयों से अधिक की पड़ती है।

Estee Lauder Pure Color Envy Sculpting Lipstick

ये ब्रांड दसवें नंबर पर है। इस ब्रांड में विटामिन की मात्रा भरपूर होती है, जो होठों को ताजगी देती है। इस ब्रांड की लिपस्टिक 30 डॉलर यानि लगभग 2000 रुपयों में मिल जाती है।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें