छठ पूजा के लिए जरूरी सामान की लिस्ट

लोक एवं आस्था के महापर्व छठ पूजन की तैयारी देश के कोने-कोने में शुरू हो गई है।

मुख्य रूप से इस पर्व को बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।

अगर आप भी इस पूजा का ह‍िस्‍सा हैं और जरूरी सामान की ल‍िस्‍ट बना रहे हैं या बना चुके हैं तो यहां दी गई ल‍िस्‍ट से उसे मैच जरूर कर लें ताक‍ि कहीं कुछ भी छूटने न पाए

पूजन सामग्री

चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व में पूजा सामग्री का भी खास महत्व होता है। अगर आप पहली बार छठ का व्रत रख रहे हैं, तो आपको सबसे पहले पूजन सामग्री की लिस्ट बनानी होगी।

छठ पूजा के लिए सामग्री 

छठ व्रत करने वाली महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती-कुर्ता पहनना चाहिए।

सामग्री 

एक लोटा, एक थाली, पान, सुपारी, चावल, सिंदूर, घी का दीपक, शहद, धूप या अगरबत्ती।

जरूरी सामग्री 

शकरकंदी, सुथनी, गेहूं, चावल का आटा, गुड़, ठेकुआ, पत्तियां लगे हुए गन्ने, मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा।

फल-मिठाई 

बड़ा वाला नींबू (घाघर), नाशपाती, केला और शरीफा, पानी वाला नारियल, मिठाइयां आदि।

बांस की टोकरियां 

छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां। प्रसाद रखकर अर्घ्य देने के लिए बांस या पीतल से बना सूप।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें