दिव्यांका त्रिपाठी के ग्लोइंग त्वचा राज है ये DIY इको ग्लिटर फेस मास्क

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अक्सर महिलाएं और लड़कियां अलग-अलग तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में हम आपके लिए एक यूनिक DIY फेस मास्क रेसिपी लेकर आए हैं। यह इको ग्लिटर फेस मास्क न केवल आपकी स्किन को ग्लो करने में मदद करेगा, बल्कि आपके मूड को भी रिफ्रेश करने में मदद करेगा।

इको ग्लिटर के साथ DIY ग्लिटर फेस मास्क बनाना आपके स्किनकेयर रूटीन में कुछ चमक जोड़ने का एक मजेदार और आसान तरीका है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

DIY इको ग्लिटर फेस मास्क बनाने की सामग्री

एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच, शहद - 1 बड़ा चम्मच, विटामिन ई ऑयल - 1/4 चम्मच, इको ग्लिटर - 1/4 चम्मच, एसेंशियल ऑयल वैकल्पिक

बनाने की विधि

 फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल, शहद और विटामिन ई ऑयल को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में इको ग्लिटर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब आंखों के एरिया को बचाते हुए ग्लिटर मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के हाथों से गुनगुने पानी की मदद से अपने फेस मास्क को क्लिन कर लें।

ग्लिटर फेस मास्क इस्तेमाल करते समय जरूरी बातें -

इको ग्लिटर का उपयोग करने के लिए पौधे-आधारित सामग्रियों से बना या बायोडिग्रेडेबल ग्लिटर का उपयोग करें। इस मास्क को अपने फेस पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। कटी या चिड़चिड़ी स्किन पर मास्क का इस्तेमाल ना करें। स्किन पर किसी तरह का नुकसान होने के लिए मास्क को स्किन से हल्के हाथों से हटाएं। हफ्ते में कम से कम एक बार इस फेस मास्क का उपयोग करें।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें