दिवाली पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

 भारत में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर घर रोशनी से जगमगा उठता है।

दिवाली की पूजा  

दिवाली में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली पर कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

क्या करें क्या ना करें   

आज हम आपको बताएंगे की दिवाली " के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

लक्ष्मी पूजन की तैयारी 

दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर लेनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से शुभता की प्राप्ति होती है।

पूजन में घी का इस्तेमाल

दिवाली की पूजा में गाय के घी का इस्तेमाल करना चाहिए। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

घर की साफ-सफाई   

पूजा से पहले घर की अच्छे से साफ सफाई करना जरूरी है। घर को आम के पत्तों, फूल और रंगोली से सजाएं।

चमड़े की चीजों का तोहफा ना दें

दिवाली पर किसी को भी तोहफे में चमड़े की बनी चीजों को नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

प्रवेश द्वार पर गंदगी ना रखें

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का घर पर आगमन प्रवेश द्वार से होता है, इसलिए प्रवेश द्वार पर गंदगी बिल्कुल ना रखें।

जरूरतमंद को खाली हाथ ना लौटाएं

दिवाली के दिन किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं।

नोट   

यह जानकारी सिर्फ मान्याताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें ।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें