जानिए आपके शरीर पर कौन सा तिल होता है आपके लिए लकी 

समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व बताया गया है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है।

लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है।

अगर आपके शरीर पर भी तिल या मस्सा है तो देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है।

ललाट के मध्य भाग में तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।

होठों के ऊपर दाएं तिल

जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है।

होंठ के बाएं ओर तिल  

होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।

माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल

जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

छाती पर बायीं ओर तिल

जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

छाती पर दायीं ओर तिल  

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

निचले होठों पर तिल 

जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता एवं प्रसिद्घि प्राप्त करते हैं।

हथेली पर अंगूठे के नीचे तिल

जिनकी हथेली में यहां पर तिल होता है वह कामुक होते हैं। इन्हें गुप्त रोग होने की संभावना रहती है। जबकि अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है।

पेट पर तिल का निशान

जिस व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय होते हैं। तिल अगर नाभि के बायीं ओर हो तो व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है। जिनके नाभि के नीच तिल का निशान होता है उन्हें यौन रोग की संभावना रहती है।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें