जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कितनी पढ़ी- लिखी हैं ?

श्रद्धा का जन्म 1987 में 3 मार्च को हुआ था। वो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर की बेटी हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल से की है।

इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में दाखिला लिया।

श्रद्धा ने बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका में भी उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लिया।

दरअसल, इस यूनिवर्सिटी से श्रद्धा एडवरटाइजिंग स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करना चाहती थीं।

उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और बॉलीवुड में कदम रखा।

श्रद्धा ने रोमांटिक फिल्म आशिकी 2 से डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बना लिया।

एक्ट्रेस खाने-पीने की शौकीन हैं। खासकर उन्हें चाय पीना बहुत पसंद है।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें