ठंड में त्वचा पर निखार लाने के लिए ऐसे करें ग्लिसरिन का इस्तेमाल

ग्लिसरीन के फायदे 

सर्दियों में ग्लिसरीन बहुत उपयोगी होता है क्योंकि ये हमारी रूखी त्वचा को नमी प्रदान करता है और निखार भी लाता है।

कैसे करें इस्तेमाल 

ठंड में ग्लिसरीन को सही तरीके से आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं यहां जानें -

गुलाब जल के साथ 

ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे का रूखापन दूर हो जाएगा।

फेसवॉश की तरह 

आप चाहे तो फेसवॉश की जगह ग्लिसरीन से अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी।

नींबू रस के साथ 

नींबू के रस में ग्लिसरीन को मिलाकर लगाने से चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।

शहद के साथ 

ठंड में चेहरे को फटने से बचाने के लिए आप शहद के साथ ग्लिसरीन को मिलाकर लगा सकते हैं।

https://www.fastkhabre.com/web-stories/jawed-urfi-beauty/

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें