Eyelash Care Tips : इन 3 टिप्स को अपनाकर पलकों को बनाएं घना, लम्बा और बेहद ही खूबसूरत

Eyelash Care Tips : सभी महिलाएं चाहती हैं की उनकी पलके (Eyelash)  लम्बी ,घनी और सुन्दर दिखें  लेकिन सभी लोगों की पलके (Eyelash) एक जैसी नहीं होती हैं। इसलिए कई महिलाओं का सवाल होता है की वह अपनी पलकों को लम्बी ,घनी और सुन्दर कैसे दिखाएं। कई महिलाएं तो आर्टिफिशियल पलकों (Artificial Eyelashes) का इस्तेमाल करके अपनी पलकों को सुन्दर बनाती हैं लेकिन आप अगर अपनी पलकों को नेचुरल तरीके से लंबे घने और सुन्दर बनाना चाहती हैं तो आप इन कुछ Eyelash Care Tips in hindi को फॉलो कर सकती हैं और अपनी पलकों को खूबसूरत बना सकती हैं।

इन तरीकों से पलको को बनाएं घना – How To Make Eyelashes Thick And Long

Eyelash Care Tips

 

लेश ग्रोथ सीरम (Lash Growth Serum) का करें इस्तेमाल

अगर आप अपनी पलकों को घना बनाना चाहती हैं तो इसके लिए ग्रोथ सिरम को अपनी पलकों पर अप्लाई कर सकती हैं। लाश ग्रोथ सिरम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है यह पलकों को मजबूत और मॉइस्चराइज (Moisturize) करने में सहायता प्रदान करता है। इसे अपनी पलकों पर रात में सोने से पहले लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Superfoods for winter : ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन 8 चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी

वाटर लाइन को जरूर फिल करें ( Eyelash Care Tips)

अगर आपकी पलकों के बीच में स्पेस या फिर खाली जगह नज़र आती है तो ऐसे में आप इसे फुलर लुक देने के लिए वॉटर लाइन को ज़रूर फिल करें। आईलैश वाटर लाइन (Eyelash Water Line) को स्मज  प्रूफ काजल से हल्का-हल्का फिल कर ले। इससे तुरंत आपकी वाटर लाइन (Water Line) फुलर दिखाई देंगी। इससे आंखें बड़ी और सुंदर दिखेंगी।

इसे भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में आपके बालों में भी हो रही है ऐसी परेशानी तो अपनाएं इन उपायों को जल्द मिलेगा फायदा

मस्कारा (Mascara) का दो कोट अप्लाई करे

अगर आप मेकअप करते समय मस्कारा (Mascara) का सिर्फ एक कोट लगाती हैं तो ऐसा ना करें। आपको बता दें कि मस्कारा के दो कोट अप्लाई करने से आपकी पलकें सुंदर दिखाई देती हैं साथ ही साथ घनी भी दिखती हैं। अगर आपकी पलकें पतली छोटी है तो मस्कारा के दो कोट्स जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Pre Wedding Skin Care routine : अगर आप भी जल्द बनने वाली है दुल्हन तो इतने दिन पहले से करें अपनी फेस की केयर

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। fastkhabre इनकी कोई पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क अवश्य करें।