Superfoods for winter : ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन 8 चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी

Superfoods for winter in hindi : व्यक्ति जो भी खाता है, वह उसके शरीर को प्रभावित करता है। जब ठंडा मौसम शुरू होता तो शरीर का तापमान कम हो जाता है, ऐसे में आहार में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करें और गर्माहट महसूस कराएं। सर्दियों में पारा गिरने के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट, ऊर्जा के संरक्षण और शरीर को गर्म रखने के लिए धीमा पड़ जाता है। यही वजह है सर्दियों के दौरान नींद और सुस्ती महसूस होती है, लेकिन यहां ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका सर्दियों में सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करेगा और ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाएगा।

आपको बता दे कि शहद की तासीर गर्म होती है और इसका नियमित सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। शहद सर्दी, खांसी और फ्लू को दूर रखने के लिए भी अच्छा है क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। इसलिए शरीर को गर्म रखने के लिए सुबह सबसे पहले गर्म पानी में कुछ शहद मिलाकर पिएं या शहद का एक चम्मच रोजाना लें।

सर्दियों से वचने के लिए इन 8 फूड्स का करें सेवन – Superfoods for winter

Superfoods for winter

तिल के बीज का करें सेवन

चिक्की सर्दियों के दौरान लोकप्रिय है। चिक्की तिल के बीज से टबनी होती है जो सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म और आरामदायक रखने के लिए अच्छी होती है। ये बीज आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के मजबूती के लिए बेहद ही लाभदायक है।

इसे भी पढ़ें: Benefits of Water Chestnut : कच्चे सिंघाड़े को इस तरह खाने के अद्भुत फायदे , शरीर के आसपास भी नहीं आएंगी ये 10 बीमारियां

देसी घी का करें सेवन

आपको बता दें कि देसी घी superfood for winter में  सबसे आसानी से पचने वाला वसा है, जो शरीर को आवश्यक गर्माहट देता है। यह पाचन में सहायता करता है, कब्ज से बचाता है, प्रतिरक्षा बढ़ाता है और शरीर को सर्दी और फ्लू से भी बचाता है। अपनी दाल और सब्जी में घी की कुछ बूंदें मिला सकते हैं या घी में पका भोजन भी कर सकते हैं।

अदरक का करें सेवन

अदरक में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसलिए सर्दियों में सुबह अदरक वाली चाय पीना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में आपके बालों में भी हो रही है ऐसी परेशानी तो अपनाएं इन उपायों को जल्द मिलेगा फायदा

गुड़ का करें सेवन 

गुड़ में काफी मात्रा में कैरोरी पाई जाती है। शरीर में गर्मी को बढ़ाने के लिए भारत के कुछ हिस्सों में गुड़ का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। वहीं शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ को रोज रात सोने से पहले गर्म दूध के साथ खाना चाहिए।

ड्रायफ्रूट्स का करें सेवन 

बादाम, काजू और किशमिश जैसे ड्रायफ्रूट्स शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। वे एनीमिया और अन्य बीमारियों का इलाज करने में भी मदद करते हैं, जो आयरन और विटामिन की कमी के कारण होती हैं। इन्हें कच्चा खाएं या दूध में मिलाकर दोनों ही फायदेमंद हैं।

तुलसी का करे सेवन

तुलसी में औषधीय गुण पाए जाते हैं यह विटामिन सी, ए, जिंक और आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंड से होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, साइनस और अन्य श्वसन समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। तुलसी की पत्तियां खाने से प्रतिरक्षा को बढ़ावा मिलता है और ठंड के मौसम में यह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Health tips in hindi : नींबू पानी और शहद पीने से होते हैं शरीर को कई अद्भुत फायदे, ऐसे लोग भूलकर भी ना करें इसका सेवन जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

ठंड से बचने के लिए अंडे का करें सेवन

अंडे को सुपरफूड माना जाता है यही वजह है सर्दियों के दौरान अंडे की भारी मांग होती है। यह ऊर्जा देने के साथ साथ प्रोटीन व विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

सूप का करे सेवन

सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन सबसे बेहतरीन पेय में से एक माना जाता है। सूप में कई प्रकार की सब्जियों को मिलाया जाता है जो सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। इसके अलावा  चिकन शोरबा जैसे सूप भी काफी लाभदायक माने जाते हैं। यह न सिर्फ आपको अंदरूनी गर्मी प्राप्त करने में मदद करत हैं साथ ही शरीर को कई प्रकार की पोषकता भी प्रदान करता हैं।

Disclaimer: इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। इस लेख में दी गई जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है इसे जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। फास्ट खबरें इस लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।