Benefits of Water Chestnut : कच्चे सिंघाड़े को इस तरह खाने के अद्भुत फायदे , शरीर के आसपास भी नहीं आएंगी ये 10 बीमारियां

Benefits of Water Chestnut  : सिंघाड़ा खाना किसे पसंद नहीं होता होगा। ठंड के मौसम में मिलने वाला यह फूड बहुत ही फायदेमंद होता है।  इसके आटे का इस्तेमाल लोग व्रत में करते हैं। इसका हलवा और पूड़ी लोग बहुत चाव से खाते हैं। इसे खाने से शरीर को बड़े फायदे मिलते हैं जिसके बारे में लोगों को बहुत कम ही पता है। लोग इसे स्वाद के लिए खाते तो हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़े (singhada) में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है।

कच्चा सिंघाड़ा खाने के फायदे – Singhara Health Benefits in Hindi

Benefits of Water Chestnut

पानी में उगने के कारण सिंघाड़े को जल फल के नाम से भी जाना जाता है। सिंघाड़े में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। आप सिंघाड़े को उबालकर अक्सर खाते होंगे या इसकी सब्जी खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी कच्चा सिंघाड़ा खाया है? कच्चा सिंघाड़ा ( Kachha singhada ) स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है और इसका सेवन शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं , कच्चा सिंघाड़ा खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे कुछ इस प्रकार है!

इसे भी पढ़ें: Benefits Of Drinking Curry Leaves Water : करी पत्ता को इस तरह उबालकर पीने के 8 जबरदस्त फायदे

फर्टिलिटी और हॉर्मोनल बैलेंस को करे ठीक Benefits of Water Chestnut

शरीर में हॉर्मोन असंतुलित होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने और हॉर्मोनल बैलेंस को ठीक करने के लिए कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चे सिंघाड़े में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज आदि पर्याप्त मात्रा में होते हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने और हॉर्मोनल बैलेंस के लिए कच्चा सिंघाड़ा बहुत ही फायदेमंद  होता है।

 लो ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कच्चा सिंघाड़ा किसी औषधि से कम नहीं है। लो बीपी की समस्या में कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सोडियम की पर्याप्त मात्रा लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लो बीपी के मरीजों को काफी फायदा मिलता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आपको वजन कम करना है, तो भी सिंघाड़े का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। साथ ही इस से पेट भी बहुत जल्दी भरता है और लंबे समय तक आपको भूख नहीं लग पाती है और आप ज्यादा कैलोरी लेने से बच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Galgal khane ke fayde : नींबू जैसा दिखने वाला यह फल सेहत के लिए है काफी फायदेमंद, सेवन करने से बढ़ती है इम्‍यून‍िटी, जानें इसके अन्‍य फायदे

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद

अस्थमा के मरीजों के लिए भी सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़े का नियमित तौर पर प्रयोग करने से अस्थमा की समस्या कम होती है और सांस संबधी अन्य समस्याओं में आराम भी मिलता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके स्किन पर मौजूद झुर्रियां, झाइयां और कील, मुहांसे आदि दूर होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और पानी की पर्याप्त मात्रा आपके स्किन को फायदा पहुंचाती है।

बवासीर में फायदेमंद

असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग बवासीर की समस्या के शिकार हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बवासीर के मरीजों में ब्लीडिंग और दर्द को कम करने के लिए कच्चे सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए कच्चे सिंघाड़े का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। सिंघाड़े में उच्च मात्रा में बीमारियों से लड़ने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। नियमित रूप से सिंघाड़े का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होने लगता है और आप कई संक्रमण व अन्य बीमारियों से दूर रहते हैं। खासतौर पर जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, जैसे डायबिटीज या कोई स्वप्रतिरक्षित रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए।

पीलिया के मरीजों के लिए फायदेमंद

पीलिया के मरीजों के लिए सिंघाड़ा लाभदायक होता है। पीलिया में सिंघाड़ा खाना और इसका जूस पीना काफी लाभ देता है और पीलिया ठीक करने में Benefits of Water Chestnut काफी मदद करता है।

हृदय रोगों से बचाए – Benefits of Water Chestnut

दिल की बीमारियों से बचाने में भी सिंघाड़ा काफी फायदेमंद है। कच्चा सिंघाड़ा खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है, साथ ही इससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल भी रखा जा सकता है। इन दोनों बीमारियों को कंट्रोल रख कर दिल को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health tips in hindi : नींबू पानी और शहद पीने से होते हैं शरीर को कई अद्भुत फायदे, ऐसे लोग भूलकर भी ना करें इसका सेवन जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

सिंघाड़े में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। जो पेट की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और एसिडिटी थकान एवं सीने में जलन की समस्या को कम करते हैं। पाचन से संबंधी इस तरह की समस्‍याएं प्रेग्‍नेंसी में बहुत होती हैं।
सिंघाड़ा प्रेग्‍नेंसी में हाइपरटेंशन के इलाज में मदद कर सकता है। इससे गर्भावस्‍था में होने वाली वॉटर रिटेंशन को भी ठीक करने में मदद मिल सकती है और यह ब्‍लड प्रेशर को संतुलित करता है। इसलिए सिंघाड़ा प्रेगनेंसी में बहुत ही फायदेमंद होता है।

Disclaimer : इस आर्टिकल में Benefits of Water Chestnut के बारे में बताया गया है। वैसे तो कच्चा सिंघाड़ा खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते ही हैं। अगर आपको इसके खाने से किसी तरह की परेशानी होती है तो आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। फास्ट खबरें इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।

FAQ:

Q: सिंघाड़ा खाने से शरीर में क्या होता है?
Ans: यह फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हार्ट हेल्थ- पोटेशियम से भरपूर सिंघाड़े हाई ब्लडप्रेशर और स्ट्रोक जैसे हार्ट की परेशानी के जोखिम वाले कारकों को कम करता हैं। 100 ग्राम सिंघाड़े में केवल 97 कैलोरी होती है और फैट भी काफी कम होता है।
Q: सिंघाड़े का दूसरा नाम क्या है?
Ans: सिंघाड़ा या ‘सिंघाण’ (संस्कृत : शृंगाटक) पानी में पसरने वाली एक लता में पैदा होने वाला एक तिकोने आकार का फल है। 

Q: सिंघाडे की तासीर क्या होती है?

Ans: सिंघाड़े का स्वाद मीठा और तासीर ठंडा होता है। आयुर्वेद के अनुसार ठंडा तासीर होने के कारण पित्त प्रकृति के लोग भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। इसे पित्त वात और कफ प्रकृति लोग खा सकते हैं।

Q: सिंघाड़ा कैसे खाना चाहिए? (How to eat water chestnut)

Ans: सिंघाड़े का सेवन कई तरह से किया जाता है कुछ लोग इसे छीलकर खाते हैं, कुछ लोग इसे कच्चे फ्राई करके भी खाते हैं, कहीं-कहीं इसे उबालकर भी खाया जाता है। इसके साथ ही सिंघाड़े का सेवन आटा के रूप में रोटी बनाकर भी किया जा सकता है। आप इसका सेवन जूस बनाकर भी कर सकते हैं।

Q: क्‍या प्रेग्‍नेंसी में सिंघाड़ा खा सकते हैं?

Ans: अगर आपका फेवरेट फल सिंघाड़ा है तो आपको जानकर खुशी होगी कि आप प्रेग्‍नेंसी में भी इस फल को खा सकती हैं। सिंघाड़े में प्रचुर मात्रा में कई तरह के खनिज पदार्थ और विटामिन होते हैं जो गर्भवती महिला और उनके गर्भस्‍थ शिशु की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।