Galgal khane ke fayde : नींबू जैसा दिखने वाला यह फल सेहत के लिए है काफी फायदेमंद, सेवन करने से बढ़ती है इम्‍यून‍िटी, जानें इसके अन्‍य फायदे

Galgal khane ke fayde : गलगल को नींबू प्रजात‍ि का फल माना जाता है। पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले गलगल को कई तरह से खाया जाता है। इसके रस का इस्‍तेमाल कई तरह की ड‍िशेज में खटास के ल‍िए क‍िया जाता है। गलगल के फल का अचार भी खाया जाता है। पहाड़ी इलाकों में गलगल का अचार ज्‍यादा प्रचल‍ित है। गलगल का फल स्‍वाद में खट्टा होता है और इसके छ‍िलके में हल्‍की सी कड़वाहट भी होती है। इस लेख में हम Galgal Benefits in Hindi के वारे में डिटेल में जानेंगे।

गलगल क्या है – Galgal kya hai in Hindi

Galgal khane ke fayde

गलगल एक प्रकार का स्वाद में पूरी तरह खट्टेपन से युक्त फल है जिसे सबसे ज्यादा आचार के उपयोग किया जाता है और इसके एक फल का वजन आधा किलो तक होता है। नींबू प्रजाति के इस फल में अनेकों गुण है। इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है ये आयरन की कमी को दूर करता है पाचन तंत्र को दुरुस्त और गैस आदि बीमारियों को भी दूर करने में अत्यंत लाभदायक फल है।

इसे भी पढ़ें: Health tips in hindi : नींबू पानी और शहद पीने से होते हैं शरीर को कई अद्भुत फायदे, ऐसे लोग भूलकर भी ना करें इसका सेवन जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

गलगल मैं कौन कौन से विटामिंस पाए जाते हैं – Galgal khane ke fayde

क्‍या आप जानते हैं कि गलगल आपकी हेल्‍थ के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह डाइजेशन के लिए काफी अच्‍छा और वायुनाशक होता है। गलगल जैसे खट्टे फल में विटामिन्‍स और मिनरल्‍स जैसे विटामिन बी, पोटेशियम, Landmark, मैग्नीशियम और कॉपर की बहुत अधिक मात्रा होती है जो आपके शरीर के लिए ठीक तरह से काम करने के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही यह प्‍लांट बेस तत्‍वों से भरपूर होता है जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव शामिल हैं। इसके अलावा इसमें फ़्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉइड्स और आवश्यक तेलों की कई किस्में शामिल होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Arjuna Bark Benefits in Hindi : सुबह खाली पेट करें अर्जुन की छाल का ऐसे सेवन, दूर होंगी ये 5 बड़ी समस्याएं

गलगल के फायदे- Galgal Benefits in Hindi

गलगल खाने के निम्नलिखित फायदे हैं आइए जानते हैं health benefits of Galgal के वारे में

  • गलगल में व‍िटाम‍ि‍न सी की अच्‍छी खांसी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से आंखों की सेहत अच्‍छी रहती है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
  • रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने के ल‍िए ये फल वेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • ज‍िन लोगों में आयरन की कमी होती है उनके ल‍िए इस फल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
  • हाजमे को दुरुस्‍त करने के ल‍िए भी गलगल का सेवन करते हैं।
  • ज‍िन लोगों को गैस की समस्‍या होती है, उनके ल‍िए गलगल का फल मददगार माना जाता है।
  • हाई बीपी के मरीजों को गलगल का सेवन करना चाह‍िए, इसके सेवन से बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है।
  • गलगल एक खट्टा फल और इसमें मौजूद पोषक तत्‍व हार्ट हेल्‍थ बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • वजन कम करने के ल‍िए आप कैलोरीज की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गलगल का सेवन करें। इसमें फाइबर मौजूद होता है।

इसे भी पढ़ें: घर के आसपास लगे इस खास फूल की पत्तियां हैं कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

गलगल का सेवन कैसे करें?

  • गलगल के फल के रस को आप क‍िसी ड‍िश में मिलाकर कर भी  खा सकते हैं, जैसे पोहा या उपमा। इसका अचार भी बनाया जाता है।
  • गलगल के फल को मुरब्‍बा, चटनी, शरबत बनाने के ल‍िए भी इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।
  • इसका सेवन करने का सही समय सुबह  का वक्‍त होता है। डॉक्‍टर सुबह ही खट्टे फल को खाने की सलाह देते हैं। लेकिन ध्यान दें कि अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाली पेट गलगल का सेवन ना करें।
  • इसका सेवन करने के तुरंत बाद पानी न पिएं, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • आप गलगल के फल को एक हफ्ते में ही इस्‍तेमाल कर लें क्‍योंक‍ि इसके जल्‍दी खराब होने का डर रहता है।
  • आप फ्र‍िज में गलगल को एक हफ्ते तक स्‍टोर करके रख सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है फास्ट खबरें इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। इसको प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। आपको Galgal khane ke fayde के बारे में जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।