Arjuna Bark Benefits in Hindi : सुबह खाली पेट करें अर्जुन की छाल का ऐसे सेवन, दूर होंगी ये 5 बड़ी समस्याएं

Arjuna Bark Benefits in Hindi : जब बात आयुर्वेद की आती है तो इसके सामने किसी भी तरह के रोगों का टिकना असंभव हो जाता है। प्रकृति ने हमे कई तरह की नेमतों से नवाजा है पर उनमें सबसे बड़ी वो नेमतें है जिनसे लोगों के लिए दवाइयां बनती है और वो फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर दुनिया देखते है। आज हम बात करेंगें एक ऐसे आयुर्वेदिक छाल के बारे में जिसके बारे में शायद आप जानते होंगे जी हां अर्जुन के पेड़ और उसकी छाल के बारे में आइए जानते हैं इसके अद्भुत फायदे आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

खाली पेट अर्जुन की छाल खाने के फायदे- Arjuna Bark Benefits in Hindi

Arjuna Bark Benefits in Hindi

आयुर्वेद में खाली पेट औषधियों के सेवन का अलग ही महत्व है। अर्जुन की छाल ( Arjuna Bark Benefits on Empty Stomach) का सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको इसके दोगुने फायदे देखने को मिलते हैं। अर्जुन की छाल में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह के समय अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Rama Tulsi Benefits : बीमारियां नहीं आएंगी पास अगर हर सुबह करेंगे रामा तुलसी के पत्तों का सेवन

डायबिटीज के लिए अर्जुन की छाल (arjun Bark For Diabetes)

रक्त में बढ़े हुए शुगर लेवल को कम करने के लिए भी अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद हो सकती है। रोज खाली पेट अर्जुन की छाल से काढ़ा बनाकर पीएं लगातार एक हफ्ते बाद आपका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान अपनी शुगर की दवाएं बंद न करें।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करे – Arjuna Bark Benefits in Hindi

ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए रोजाना खाली पेट अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल का पाउडर दूध के साथ लेने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो ठीक बना रहता है। इसके अलावा आप इसका काढ़ा बनाकर भी सुबह के समय ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Periods आना किस उम्र से हो जाते हैं बंद , जानिए Menopause से क्या बदलाव आते हैं शरीर में, रजोनिवृत्ति के नेगेटिव साइड

कोलेस्ट्रॉल के लिए अर्जुन की छाल (arjuna Bark Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अर्जुन की छाल को एक खास औषधि माना जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए रोज रात तो एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डाल दें और सुबह खाली पेट पानी को छानकर पी लें। इसका काढ़ा बनाकर भी पीया जा सकता है।

हृदय रोगों के लिए अर्जुन की छाल (arjuna Bark For Heart)

अर्जुन की छाल को हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखने का काम करते हैं। आपको रोजाना एक चम्मच अर्जुन की छाल के पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं, जिससे आपका दिल सुरक्षित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Lemon and Black Salt Drink : पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

अर्जुन की छाल से कम करें पेट में अल्सर होने का खतरा

जिन लोगों को बार-बार पेट में अल्सर होने की समस्या होती रहती है, उनके लिए भी अर्जुन की छाल काफी लाभदायक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो अल्सर होने से रोकने में मदद करते हैं।

अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें (How to use Arjun bark)

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है

  • इसका काढ़ा बनाकर
  • इसके चूर्ण को गर्म पानी में मिलाकर
  • रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर इसका सेवन किया जा सकता है
  • छाल को पीसकर उसका लेप बनाकर फोड़े पर लगाएं

हालांकि आपको कैसे और कितनी मात्रा में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना है इस बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: इस जानकारी Arjuna Bark Benefits in Hindi की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी फास्ट खबरें की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क जरूर करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना है।