Rama Tulsi Benefits : बीमारियां नहीं आएंगी पास अगर हर सुबह करेंगे रामा तुलसी के पत्तों का सेवन

Rama Tulsi Benefits : आजकल तुलसी का पौधा लगभग सभी के घर में लगा होता है क्योंकि आंगन में तुलसी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही, कई महिलाएं सुबह उठकर तुलसी के पौधे की पूजा करने का काम करती हैं। मगर क्या आपको पता है कि तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे- लोग इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं, सर्दी से लेकर तनाव और डायबिटीज आदि में भी  ये काफी फायदेमंद होता है।

पर क्या आप जानते हैं कि तुलसी के अलावा रामा तुलसी भी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है, जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकती हैं। हम आपको इस लेख में बता रहे हैं Rama Tulsi Benefits के वारे में

रामा तुलसी के फायदे – Rama Tulsi Benefits in hindi

दिल को रखे हेल्दी

Rama Tulsi Benefits

रामा तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकते है क्योंकि यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी काम करते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसे अपने आहार में शामिल करती हैं तो यह आपके हृदय के लिए बहुत लाभदायक है, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ता है और हृदय को कई रोगों और स्ट्रोक से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें:  Foot Tanning : पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय , लगाते ही दिखेगा जबरदस्त फायदा

कब्ज की परेशानी को करें दूर

Rama Tulsi Benefits

रामा तुलसी के पत्तों में आइसोटीन और सोर्बिटोल, मैंगनीज, फोलेट आदि मौजूद होते हैं, जो तत्व कब्ज को दूर करने और पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से आपका आंत भी स्वस्थ रहता हैं। अगर आपको कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना है तो अपने आहार में हेजलनट्स को शामिल कर सकती हैं।

हड्डी को करें मजबूत

Rama Tulsi Benefits

कहा जाता है कि रामा तुलसी के दो रोज चबाने से आपकी हड्डियों की सेहत में सुधार होता है क्योंकि इसमें फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, पत्तों में मौजूद विटामिन-बी 6, थियामिन, विटामिन-ई हड्डी को किसी भी तरह के नुकसान होने से बचाने का काम करते हैं। आप इसका काढ़ा पी सकती हैं या फिर चाय में इस्तेमाल कर सकती हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता 

हमारे शरीर में जब रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहता है तो ये हमें कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तुलसी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती है। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

मुंह को रखें स्वास्थ्य

तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह से आने वाली बदबू, पायरिया और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो मुंह को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Periods आना किस उम्र से हो जाते हैं बंद , जानिए Menopause से क्या बदलाव आते हैं शरीर में, रजोनिवृत्ति के नेगेटिव साइड

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। फास्ट खबरें इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है इस नुस्खे को आजमाने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।