Nimbu aur Kala Namak Peene ke Fayde : नींबू और काला नमक का मिश्रण आपकी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर पीने से आपको वजन कम करने से लेकर पेट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत फायदा मिलता है।
आज के समय में असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से लोगों में पाचन से जुड़ी समस्याएं और मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ी है। इन समस्याओं को कम करने और शरीर को पानी की कमी से बचाने के लिए भी नींबू पानी और काला नमक का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं नींबू पानी और काला नमक मिलाकर पीने के फायदे।
नींबू और काला नमक का पानी पीने के फायदे- Nimbu aur Kala Namak Peene ke Fayde
शरीर को हाइड्रेट रखने से लेकर चयापचय को ठीक रखने में नींबू का रस और काला नमक का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और शरीर की चर्बी कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और काला नमक में मौजूद मिनरल्स और अन्य गुण शरीर की कई परेशानियों को कम करते हैं। आइए जानते हैं (Black Salt and Lemon Water Benefits in Hindi) पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: Foot Tanning : पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय , लगाते ही दिखेगा जबरदस्त फायदा
शरीर का pH लेवल रहता है बैलेंस
शरीर का pH मान असंतुलित होने पर आपको कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां, एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नींबू के रस को काला नमक के साथ पानी में मिलाकर पीने से आपके शरीर का pH लेवल बैलेंस रहता है और इन समस्याओं का खतरा कम होता है।
वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद – Nimbu aur Kala Namak Peene ke Fayde
वजन कंट्रोल में रखने के लिए नींबू के रस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू के रस और काला नमक में मौजूद गुण और विटामिन्स वजन कम करने में मदद करते हैं। इनमे मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम करने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर के आसपास लगे इस खास फूल की पत्तियां हैं कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
हार्ट के लिए फायदेमंद
काला नमक और नींबू एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपके शरीर में खून का थक्का बनने से रोकने में फायदा मिलता है। इसका सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी नींबू के रस को काला नमक के साथ पानी में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण स्किन से जुड़ी परेशानियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Facial At Home : सुंदर त्वचा पाने के लिए इन 5 स्टेप्स में करें मसूद दाल से फेशियल, जानें इसको इस्तेमाल करने का सही तरीका
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपके शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है और अपच और एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। पेट में गैस बनने पर इसका सेवन करने से आपको तुरंत आराम मिलता है।
FAQ
Q: काला नमक और नींबू पीने से क्या होता है?
Ans: यह शरीर को हाइड्रेट करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए काला नमक के साथ नींबू पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि काला नमक के साथ नींबू पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और अपच की समस्या भी नहीं होती है।
Q : गर्म पानी में काला नमक डालकर पीने से क्या होता है?
Ans: वजन घटाने के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट अदरक, नींबू का रस और काला नमक से बने डिटॉक्स वाटर का सेवन करना फायदेमंद होता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं अदरक और काला नमक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।