World Mental Health Day 2022 : ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ कब और क्यों मनाया जाता है जानिए इसका इतिहास और थीम

World Mental Health Day 2022 : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस अभी तक का सबसे महत्वपूर्ण अवसर होने वाला है आप सभी जानते ही हैं कि पिछले दो साल सभी के लिए काफी कठिन साल रहे है लॉकडाउन और नुकसान से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है।

मानसिक स्वास्थ्य सबसे ज्यादा नकारा जाने वाला स्वास्थ्य क्षेत्र रहा है जिस पर कोई ध्यान नहीं देता आज करीब 1 मिलियन से अधिक लोग मानसिक विकार के साथ जी रहे हैं।

और प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करके खुद की जान का दुश्मन बनता जा रहा है और दुनिया भर में लोग कोविड-19 महामारी से भी प्रभावित  हुए है जिसका लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है।

Vishv Maanasik Svaasthy Divas kab hai?

World Mental Health Day 2022

World Mental Health day हर वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022, 10 अक्टूबर रविवार को मनाया जायेगा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना तथा मानसिक रोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना है।

इसे भी पढ़ें: Lemon and Black Salt Drink : पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस ( World Mental Health Day 2022 )ऐसे समय में आया है, जब पूरी दुनिया कोविड19 महामारी से जूझ रही है। कोविड19 महामारी ने हर किसी के जीवन में एक अलग बदलाव दिया है। इस महामारी ने लोगों के जीवन में काफी मानसिक विकार को जन्म दिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानसिक विकृतियों से संबंधित विकृतियों को खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस – World Mental Health Day 2022

आज के समय में दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत लोग डिप्रेशन या मानसिक रोग से ग्रसित है। कई बार लोग मानसिक रोग से ग्रसित हो जाते है तो उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आ जाते है। कभी-कभी लोग आत्महत्या भी कर लेते है। ऐसे में विश्व को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Periods आना किस उम्र से हो जाते हैं बंद , जानिए Menopause से क्या बदलाव आते हैं शरीर में, रजोनिवृत्ति के नेगेटिव साइड

History of World Mental Health day – वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का इतिहास

सबसे पहले वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। यूनाइडेट नेशन्स के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर सबसे पहले इस दिन को मनाया गया था। वर्तमान समय में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ में 150 से अधिक सदस्य देश है। 1994 में 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम तय कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी। और तभी से 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत की गई है।

कैसे मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2022

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर पूरी दुनिया के सरकारी और सामाजिक संगठनों द्वारा Stress liberation (तनाव मुक्ति) के Subject पर Program आयोजित किए जाते हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस डब्ल्यूएचओ द्वारा विश्व भर में स्वास्थ्य और नागरिक समाज संगठनों के मंत्रालयों के साथ अपने मजबूत संबंधों की मदद से मेंटल हेल्थ के Issues पर जागरूकता बढ़ाने के माध्यम से समर्थित है।

इसे भी पढ़ें: Hair fall in Men : बाल झड़ते-झड़ते ना हो जाएं गंजे! पुरुषों को आज से ही शुरू कर देनी है यह जरूरी उपाय

साल 2021 को10 अक्टूबर को WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) पहली बार मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक वैश्विक ऑनलाइन कार्यक्रम की मेजबानी की गई थी यह कार्यक्रम हानिकारक शराब एवं ड्रग्स के इस्तेमाल तथा मानसिक बीमारी को कम करने के लिए सहयोग देने वाले कर्मचारियों के कामों का प्रदर्शन करने के लिए किया गया था।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 का थीम World Mental Health Day 2022 

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2022 को मनाए जाने वाले वर्ड मेंटल हेल्थ की थीम ‘मेक मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्राइयॉरिटी’ है। कोविड-19 के लंबे प्रभाव के बाद कोई भी देश मानसिक स्वास्थ्य का शिकार हो सकता है। इसके अलावा, कई स्वास्थ कठिनाइयां पूरे विश्व के सामने आई हैं। पूरी दुनिया इन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार नहीं है।

FAQ’s

Q. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे कब मनाया जाता है?

Ans : वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 10 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम ‘एक असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य’ (Mental Health in an Unequal World)