पत्नी ने की पति की हत्या: Delhi में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर, फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक महिला ने अपने पति को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, और इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। महिला ने पति की हत्या के बाद एक फेसबुक पोस्ट में लिखा और उसमें उसने बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और जब पुलिस कमरे में घुसी तो देखा पति-पत्नी बेसुध पड़े थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी ने की पति की हत्या

पुलिस के जानकारी के मुताबिक मृतक चिराग (37) हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला था। जबकि उसकी पत्नी रेणुका (36) से मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। दोनों पति-पत्नी एक ही बीमा कंपनी में काम करते हैं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात कंपनी में काम करने के दौरान ही हुई थी, फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों जेवीटीएस गार्डन छतरपुर एक्सटेंशन स्थित किराए के मकान में 2013 से रह रहे थे। दोनों को कोई बच्चा नहीं था।

पत्नी ने की पति की हत्या, बाद फेसबुक पोस्ट कर लिखा

रविवार का दिन छुट्टी का दिन होने के कारण दोनों पति-पत्नी घर पर ही थे। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद चिराग अपने कमरे में सोने चले गए। उसके बाद पत्नी रेणुका ने किचन से चाकू ला कर उस पर वार कर दिया। चिराग पर चाकू से हमला करने के बाद पत्नी ने पूरी कहानी फेसबुक पर लिखी, और फिर एक सुसाइड नोट लिखकर उसी चाकू से खुद पर भी हमला किया।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने जब रेणुका की फेसबुक पोस्ट पढ़ी तो उसे फोन करने लगे। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तब परिजनों ने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने कमरा खोलने को कहा। कमरा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया, जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तब दोनों मृत पड़े थे। https://www.fastkhabre.com/archives/2732

पुलिस ने जानकारी दी कि जब गेट तोड़ा गया तो कमरे की हालत बहुत बुरी थी। चिराग फर्श पर पड़ा था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी। पूरे कमरे में खून ही खून था। फर्श पर चाकू भी पढ़ा था। पुलिस ने दोनों को एम्स में भर्ती कराया। जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top