नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत होने वाली अब 1 जनवरी 2021 से बदला ये 12 नियम। पूरी दुनिया ने 2020 को करोना महामारी के साथ गुजारा है। अव लोगों को 2021 से बहुत सारी उम्मीदें जुड़ी है। इस बार कैलेंडर बदलने के साथ-साथ लोगों के रोजमर्रा की जिंदगी से भी जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। जिसमें गैस सिलेंडर, चेक पेमेंट, गाड़ियों की कीमत, कॉलिंग, जीएसटी, फास्टैग और अन्य कई नियमों में बदलाव किए जाएंगे। इस नियम को नजरअंदाज किया गया तो इससे आपको काफी नुकसान पहुंचेगा। आज हम यहां आपको 1 जनवरी 2021 से बदले इस12 नियम के बारे में बताएंगे।
Table of Contents
GST के नियम में बदलाव
सरकार ने माल एवं सेवा कर(GST) के तहत छोटे करदाताओं के लिए तिमाही रिटर्न दाखिल करने और करों के मासिक भुगतान की योजना शुरू की है। जानकारी के मुताबिक इस नई प्रक्रिया मे सालाना 5 करोड रुपए तक का कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों को अगले साल जनवरी से वर्ष के दौरान सिर्फ 4 सेल्स रिटर्न फाइल करने होंगे। इस साल कारोबारियों को मासिक आधार पर 12 रिटर्न दाखिल करने होते थे। इसके अलावा 4 GSTR-1 भरना होता है। इस नए नियम से अब टैक्सपेयर को केवल 8 रिटर्न भरने होंगे। इसमें 4 GSTR 3वी और 4 GSTR1 रिटर्न भरना होगा।
1 जनवरी 2021 से बदला नियम मे LPG की कीमत
तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती है। 1 जनवरी 2021 से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। इस महीने दिसंबर में दो बार रसोई गैस की कीमतो बढ़ चुकी है। कंपनियों ने इस साल रसोई गैस की कीमतों में 100 की बढ़ोतरी कर चुकी है। अब नए साल में सिलेंडर के दामों में कमी आती है या बढ़ती है।
1 जनवरी 2021 से बदला 12 नियम फास्टैग अनिवार्य
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सभी टोल प्लाजा पर नगद लेनदेन को पूरी तरह समाप्त कर रही है।
PF पर ब्याज दर में बदला
कर्मचारी भविष्य निधि संगठनों ने वित्त वर्ष 2019- 20 के लिए लगभग 6 करोड अंशधारकों के कर्मचारी भविष्य निधि खातों में 31 दिसंबर तक एक मुस्त 8. 5% ब्याज डालेगी। इसका मतलब 1 जनवरी से पहले खातों में ब्याज डाला जाएगा।
चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बदलाव
1 जनवरी 2021 से 50,000 से अधिक भुगतान वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगी। पॉजिटिव पे सिस्टम एक ऑटोमेटिक टूल है, जो चेक के जरिए धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इसके अनुसार जो व्यक्ति चेक जारी करेगा उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इसकी जानकारी SMS, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल माध्यम से देना होगा। इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को क्रॉस- चेक किया जाएगा। इसमें कोई गलती पाई गई तो भुगतान रुक जाएगा।
UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज
1 जनवरी 2021 से गूगल पे और अमेज़न पे से लेनदेन करने पर चार्ज लगेगा। Npcl ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलाई जाने वाली UPI पेमेंट सर्विस पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। Npcl ने थर्ड पार्टी ऐप के ऊपर अब 30 फ़ीसदी का कैप लगा दिया है।
कम प्रीमियर पर टर्म प्लान पॉलिसी में बदलाव
1 जनवरी 2021 से कम प्रीमियर में सरल जीवन बीमा पॉलिसी खरीदा जा सकेगा। भारतीय बीमा विनियामक इरडा ने बीमा कंपनियों के आरोग्य संजीवनी नामक स्टैंडर्ड टर्म लाइफ इंश्योरेंस पेश करने का निर्देश दिया है। 1 जनवरी 2021 से सरल जीवन बीमा पॉलिसी लांच करने जा रही है। इस नए प्लान पर प्रीमियम में टर्म प्लान खरीदने का विकल्प मिलेगा।
लैंडलाइन से कॉल करने पर जीरो लगाना जरूरी
देशभर में लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल के लिए 29 मई 2020 को नवंबर से पहले शून्य लगाने की अपील की थी। टेलीकॉम कंपनियों की को और ज्यादा नंबर बनाने में मदद मिलेगी। डायल करने के तरीके में इस बदलाव से दूरसंचार कंपनियों को मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबर तैयार करने की सुविधा मिलेगी।
गाड़ियों की कीमत में बदलाव
1 जनवरी 2021 से अगर आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस नए साल में गाड़ी खरीदना महंगा हो जाएगा। क्योंकि कंपनियां 1 जनवरी से गाड़ी की कीमतों में इजाफा कर रही है। मारुति कंपनियों ने ऐलान कर दिया है कि 1 जनवरी 2021 से गाड़ी महंगी हो जाएगी। फोर्ड इंडिया ने भी गाड़ियों के दामों को बढ़ाने का ऐलान किया है।
कॉन्टैक्टलेस कार्ड से लेनदेन लिमिट
भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने एटीएम कार्ड और यूपीआई से कॉन्टैक्टलेस लेनदेन के नियमों में बदलाव करने जा रही है।1 जनवरी 2021 से आरबीआई यूपीआई से कॉन्टैक्टलेस लेनदेन की सीमा 2000 से बढ़ाकर 5000 करने जा रही है।
म्यूचुअल फंड निवेश में बदलाव
1जनवरी 2021 से निवेशकों के हितों को देखते हुए मार्केट रेगुलेटर सेबी में म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव किया है। जिससे इनमें रिक्स को कम किया जा सकेगा। SEBI ने मल्टीकैप म्यूच्यूअल फंड के लिए एसिट अलोकेशन के नियमों में बदलाव किया है। इस नियम में अब फंडस का 75 फ़ीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश करने जरूरी होगा, जो अभी से 65 फ़ीसदी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में 25- 25 फ़ीसदी निवेश करना जरूरी होगा।
फटाफट मिलेगा बिजली कनेक्शन
1जनवरी 2021 से सरकार बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दे सकती है। 1 जनवरी से उपभोक्ताओं के अधिकार के नियमों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद बिजली वितरण कंपनियों को तय अवधि के अंदर उपभोक्ताओं को सेवा उपलब्ध करानी होगी। ऐसा करने में वह नाकाम रहती है तो उनसे उपभोक्ता जुर्माना वसूल सकता है। इससे उपभोक्ताओं को कुछ ज्यादा कागजी कार्यवाही की भी जरूरत नहीं होगी।
https://www.fastkhabre.com/archives/2647