जायफल के फायदे: औषधीय गुणों से भरपूर जायफल हृदय से लेकर चेहरे से दाग धब्बे और झाइयों को हटाने में है है काफी कारगर

जायफल के फायदे: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से हम काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टर के चक्कर लगाते हैं। सर्दी जुकाम से बचने का एक बहुत ही गुणकारी सामान हमारे किचन में मौजूद है। जिसकी गुणों के बारे में हमें नहीं पता। आज हम यहां आपको एक प्राकृतिक गुणों से भरपूर जायफल के बारे में बताएंगे। जायफल का इस्तेमाल हम मसालों के रूप में भी करते हैं। लेकिन इसके और भी बहुत सारे औषधिय गुण हैं। इनको भी जानना हमारे लिए बहुत ही जरूरी है। मिरीस्टिका नामक वृक्ष से जायफल तथा जावित्री पाया जाता है।

जायफल क्या है

जायफल के फायदे

मिरिस्टिका प्रजाति की लगभग 80 जातियां हैं जो भारत,ऑस्ट्रेलिया तथा प्रशांत महासागर के दीपों पर उपलब्ध है। मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। इस वृक्ष का फल छोटी नाशपाती के रूप में 1 इंच से देढ़ इंच तक लंबा होता है। ये हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदार होता है। पकने पर फल दो खंडों में फट जाता है। इसके भीतर सिंदूरी रंग की जावित्री दिखाई देती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके कड़े खोल को तोड़ने पर भीतर से जायफल निकलता है।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 9 स्मार्टफोन आज हुआ लॉन्च, आइए जानते हैं इसकी खासियत

जायफल के फायदे

पाचन तंत्र में फायदेमंद

अमाशय के लिए उत्तेजक होने से आमाशय में पाचक रस बढ़ता है, जिससे भूख लगती है आंतों में पहुंचकर वहां से गैस हटाता है।

सर्दी खांसी में फायदेमंद

सुबह सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से सर्दी खांसी की समस्या नहीं सताती है।

सर दर्द मे फायदेमंद

सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा हो तो जायफल को पानी में घिसकर लगाने से आराम मिलेगा।

दस्त और पेट दर्द में फायदेमंद

दस्त या पेट दर्द की समस्या में जायफल को भून कर उसके चार हिस्से कर लीजिए। एक हिस्सा मरीज को चूस कर खाने को कहें इसे सुबह शाम एक एक हिस्सा खिलाने से दस्त और पेट दर्द में फायदा पहुंचता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से हृदय मजबूत होता है और पेट भी ठीक रहता है।

इसे भी पढ़ें: पुदीना के गुणकारी फायदे: पुदीना का गर्मियों के मौसम में इस्तेमाल करने के कई शारीरिक फायदे

चेहरे से दाग धब्बे और झाइयां हटाने मे फायदेमंद

जायफल को पीसकर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे से दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं। जावित्री और जायफल के बारीक चूर्ण को पानी में घोलकर लेप करने से झाइयां भी हट जाती है।

दांत के दर्द में फायदेमंद

जायफल के तेल में भिगोए हुई रूई को दांतों में रखकर दबाने से दांत के दर्द में आराम पहुंचता है। ‌

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top