दुनिया की सबसे प्रतिष्ठ मानी जाने बाली इंटरनेशनल मैगजीन टाइम्स ने इस साल दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है।100 प्रभावशाली लोगों में पीएम मोदी को भी जगह दी गई है। इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। साइन बाग आंदोलन में सुर्खियां में आई विलकिस दादी का भी नाम शामिल किया गया है।
यहां खास बात यह है टाइम्स मैगजीन ने साइन बाग आंदोलन की दादी के नाम से मशहूर हुई बिलकिस को भी प्रभावशाली नाम में शामिल किया है। 82 साल की बिलकिस दादी उस वक्त सुर्खियों में आई थी। जब उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के साइन बाग मे धरना में बैठकर विरोध किया था।
CAA विरोध का चेहरा बन कर उभरी
CAA विरोध का चेहरा बन कर उभरी बिलकीस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली है। उसके पति 11 साल पहले ही गुजर गए है।टाइम्स मैगज़ीन मे बिलकीस के बारे में एक पत्रकार राना अय्यूब ने एक लेख लिखा है। जिसमें वह लिखती है जब उनसे मैं पहली बार मिली थी तो वह जवान औरतों के बीच बैठी थी।
उनके एक हाथ में पूजा की माला थी और दूसरे हाथ में तिरंगा 82 साल की बुजुर्ग महिला जो सुबह 8:00 से लेकर आधी रात तक प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहती थी। बिलकिस ने कई महिलाओं छात्राओं और कार्यकर्ताओं की नई ताकत और उम्मीद बनी हुई थी। उन्होंने कहा वो तब तक साइन बाग में मौजूद रहेगी जब तक उनकी नसों में खून बहेगा ताकि आने वाली नस्लें न्याय और बराबरी में जिंदगी गुजार सकेंगी।
टाइम मैगजीन ने पिछले साल लंदन के एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया है। लंदन का वह मरीज दुनिया का केवल दूसरा मरीज है जो एचआईवी मुक्त हुआ इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को भी शामिल किया गया है।