Smriti Mandhana Birthday: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) आज यानी रविवार को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई 1996 को जन्मी स्मृति भारतीय क्रिकेट की सबसे आक्रामक और धाकड़ ओपनर्स में से एक मानी जाती हैं। अपनी क्यूट स्माइल के लिए पहचाने जाने वाली स्मृति मौजूदा पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाजों में से एक हैं। वह एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी मानी जाती हैं, स्मृति मांधना के नाम टी20 में भारत की ओर से सबसे तेज 24 गेंद में फिफ्टी का रिकॉर्ड है।
Smriti Mandhana Birthday जाने इनके बारे में
स्मृति मांधना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। स्मृति भाई श्रवण से चार साल छोटी हैं। उनके पिता श्रीनिवास भाई को बल्लेबाजी का अभ्यास कराते थे। श्रवण को लेकर अखबार और टीवी पर खबरें आती थीं। अपने भाई की तरह स्मृति भी दाएं हाथ की बल्लेबाज थीं। लेकिन पिता चाहते थे कि भाई और बहन दोनों बाएं हाथ से बल्लेबाजी करे। पिता की जिद के आगे स्मृति को झुकना पड़ा और दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करनी पड़ी। उन्हें 12वीं की पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। इसके साथ ही उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का सपना भी छोड़ दिया। पिता की इस जिद ने स्मृति को दुनिया भर में शोहरत दिला दी।
इसे भी पढ़ें: Indian Olympic players list 2021: टोक्यो ओलंपिक में 119 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, जानिए सभी के नाम
स्मृति मंधाना का क्रिकेट सफर
नौ साल की उम्र में स्मृति ने महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में जगह बना ली थी, फिर 11 साल की उम्र में वह अंडर-19 टीम में शामिल हो गई थी। अक्टूबर 2013 में स्मृति पहली बार सुर्खियों में आईं। उन्होंने वेस्ट जोन अंडर-19 टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ 150 गेंद में नाबाद 224 रन की पारी खेली। लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
2016 में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में स्मृति मांधना ने लगातार तीन मैच में तीन फिफ्टी लगाईं। उन्होंने टूर्नामेंट में 192 रन बनाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। स्मृति मांधना को 2013 में बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। इसके बाद 2014 में उन्हें वर्ल्ड टी20 के लिए वह चुना गया था।
स्मृति मंधाना ने 2017 वनडे वर्ल्ड कप और 2020 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक टीम को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में भी खेल चुकी हैं। इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड के लिए भी उन्हें चुना गया है।
इसे भी पढ़ें: Italy के इस शहर में रहने के लिए सरकार देगी 24.75 लाख रुपए, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान, ऑफर के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
स्मृति मंधाना ने 59 वनडे में 42 की औसत से 2253 रन बनाए हैं। 4 शतक और 18 अर्धशतक जड़ा है। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण टॉप-5 में हैं। वहीं टी20 में 81 मैच में 26 की औसत से 1901 रन बनाए हैं। 13 अर्धशतक लगाया है। वे भारत की ओर से सर्वाधिक रन के मामले में तीसरे पर हैं। उन्होंने 3 टेस्ट में दो अर्धशतक भी लगाया है।