सिलेंडर के जिद्दी दाग को हटाने का तरीका

सिलेंडर का इस्तेमाल 

ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। ये सिलेंडर हार्ड लोहे का बना होता है।

सिलेंडर के गंदे दाग 

ऐसे में आपने अक्सर देखा होगा कि रसोई घर में जहां भी इस सिलेंडर को रखा जाता है, वहां इसके गंदे दाग लग जाते हैं।

बड़ा टास्क 

सिलेंडर के जिद्दी दाग की वजह से रसोई का फर्श गंदा दिखाई देता है। इस दाग को साफ करना एक बड़ा टास्क होता है।

तरीका 

ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे जिनके इस्तेमाल से सिलेंडर के दाग छूमंतर हो जाएंगे।

मिट्टी का तेल  

मिट्टी के तेल की मदद से फर्श पर लगे सिलेंडर के दागों को आसानी से ' साफ किया जा सकता है।

साफ करने का तरीका 

इसके लिए आपको 1 कप पानी में 2 से 3 चम्मच केरोसिन मिलाकर एक घोल को दाग वाली जगह पर डालें। फिर उसे स्क्रब से साफ कर लें।

नींबू और बेकिंग सोडा  

सिलेंडर के जिद्दी दागों को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके घोल से फर्श बिल्कुल साफ हो जाएगा।

नमक और सिरका

एक कप सिरका में एक चम्मच नमक के घोल से फर्श पर लगे सिलेंडर के दागों को साफ किया जा सकता है।

टूथपेस्ट 

अगर आपकी किचन में सफेद टाइल्स हैं, तो इसे साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल 

इसके लिए थोड़ा सा पेस्ट लेकर दाग पर लगा दें। अब किसी स्क्रब की मदद से इसे रगड़ें और फिर । पानी से धो दें।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें