Vegetable Soup Recipe: वेजिटेबल सूप एक सेहतमंद और स्वादिष्ट सूप रेसिपी है जो सब्जियों की रस और स्वाद के लिए मसालों से बनाई जाती है। यह रेसिपी वेज क्लियर सूप का ही एक अलग रूप है और इसका टेक्चर स्वाद और फ्लेवर भी इसके समान है। यह बहुत ही बढ़िया शुरुआती स्टार्टर है। इसे लंच में खाने की तरह भी परोसा जा सकता है। इस पौष्टिक मिक्स वेजिटेबल सूप को घर पर बनाना बहुत आसान है, और इसे तरह-तरह की सब्जियों जैसे गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, हरी बींस, ब्रोकली, मटर आदि का उपयोग कर बनाया जा सकता है। आप अपनी पसंद की सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते। आइए आज हम इस Vegetable Soup Recipe को घर में बेहद आसान तरीके से बनाने का तरीका बताएंगे।https://www.fastkhabre.com/archives/2598
आवश्यक सामग्री (important ingredients)
- पत्ता गोभी आधा कप बारीक कटा हुआ
- बींस 4 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च 4 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- ब्रोकली आधा कप बारीक कटा हुआ
- मकई के दाने आधा कप गर्म पानी में थोड़ा उबाला हुआ
- हरा प्याज 4 टेबलस्पून
- प्याज 1 मीडियम साइज चोप किया हुआ
- मटर आधा कप
- गाजर आधा कप बारीक कटा हुआ
- लहसुन। पांच से छह कलियां बारीक कटी हुई।
- अदरक 2 इंच का टुकड़ा ग्रेट कर
- कॉर्न फ्लोर 2चम्मच
- चीनी 2 चम्मच
- काली मिर्च 2चम्मच
- चीनी 2 चम्मच
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
- नमक स्वादअनुसार
Vegetable Soup Recipe बनाने की विधि
इस सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखें फिर उसमें बटर डाल दें उसके बाद उसमें अदरक और लहसुन चोप किया हुआ डाले और हल्का सा भून लें।
फिर उसमें हरा प्याज और प्याज दोनों डालकर चलाते हुए 5 मिनट तक फ्राई कर लें। जब प्यास सॉफ्ट हो जाए फिर उसमें 1 मिनट तक मटर डालकर फ्राई करें।उसके बाद सारी सब्जियां उसमें डाल कर दो से 3 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें। उसके बाद नमक स्वादअनुसार डाल दें।
उसके बाद फ्राई सब्जियां में डेढ़ लीटर पानी डालकर चलाते हुए मिक्स कर ले तेज आचं पर उबाल आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर ले।
उसके बाद उसमें उबला हुआ मकई का दाना भी डाल दें। ताकि अच्छे से पक जाए। हल्के आचं पर 20 मिनट सूप को एक लिटर पानी होने तक पकने दें ताकि सब्जियों का सारा फ्लेवर आ जाए, और सब्जियां भी अच्छे से सॉफ्ट हो जाए।
जब सारी सब्जियां अच्छे से सॉफ्ट हो जाए और पानी भी डेढ़ लीटर से 1 लीटर हो जाए तब अरारोट को थोड़ा सा पानी में एक घोल बनाकर उसमें थोड़ा-थोड़ा करके डाल दे। डालते ही सूप थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
इसके बाद उसमे काली मिर्च नींबू का रस चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। सूप को 5 मिनट और पकने दें ताकि फ्लेवर अच्छे से आए। उसके बाद गैस बंद कर दे। आपका वेजिटेबल सूप रेसिपी तैयार है। अब उसे गरमागरम सर्व करें।