बाइडेन आज लेंगे शपथ, आइए जानते हैं बाइडेन और कमला हैरिस के स्वागत के लिए अमेरिका में क्या तैयारी की गई हैं

बाइडेन आज लेंगे शपथ, बाइडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ  लेंगे। जिसे इनॉग्रेशन समारोह कहा जाता है। दरअसल इनॉग्रेशन एक औपचारिक समारोह है। इसके पूरा होते ही राष्ट्रपति के कार्यकाल की शुरुआत हो जाती है। भारतीय समय अनसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे बाइडेन और कमला हैरिस शपथ लेंगे।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 हजार से ज्यादा सैनिक की तैनाती की गई है।

बाइडेन आज लेंगे शपथ

जो बाइडन अपनी सत्ता संभालते ही भारतीयों को पहले दिन एक बड़ी खुशखबरी देने जा रहे हैं। जो बाइडेन अपने प्रशासन के पहले दिन एक आव्रजन विधेयक पेश करने की योजना बना रही हैं। इसमें देश में कानूनी दर्जे के बिना रह रहे करीब एक करोड़ 10 लाख लोगों को 8 साल के लिए नागरिकता देने का प्रावधान होगा। एक अनुमान के मुताबिक इसमें करीब 5 लाख लोग भगरतीय मूल के हैं।

बाइडेन आज लेंगे शपथ

कमला हैरिस आज अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेगी। इसके अलावा वह पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भी होगी। समारोह में राष्ट्रगान पॉप स्टार लेडी गागा गाएगी तो वही जेनिफर लोपेज इस दौरान अलग-अलग गानों पर प्रस्तुति देंगे।

कई मुस्लिम देशों से लोगों के आगमन पर रोक समेत आव्रजन संबंधित ट्रंप के कदमों को पलटने के लिए बाइडेन द्वारा त्वरित कदम उठाए जाने की संभावना है। बाइडेन ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ वीजा प्रणाली, एच 1-बी वीजा में सुधार करने के लिए काम करेंगे। ताकि वीजा पर रहने वालों को नौकरी स्विच करने की अनुमति मिल सके। इससे भारतीय कामगारों को काफी फायदा हो सकता है। बाइडेन ने 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को वैध बनाने का वादा किया गया था। उनके घोषणा पत्र के अनुसार इनमें से 500000 भारतीय हैं।

बाइडेन की सैलरी

राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन की सैलरी से लेकर सभी भत्ते मिलने लगेंगे। आइए एक नजर डालते हैं कि राष्ट्रपति के तौर पर बाइडेन की सैलरी कितनी होगी। उन्हें क्या क्या सुविधा मिलेगी।

न्यूयॉर्क की एक वेबसाइट के मुताबिक उनकी सैलरी सालाना करीब 4 लाख अमेरिकी डॉलर है। अगर रुपए में गिनती करें तो ये करीब 2 करोड़ 92 लाख रुपए हैं। इसके अलावा प्रेसिडेंट को 50 हजार डॉलर का सालाना एक्सपेंस एलाउंस भी मिलता है, साथ ही 1 लाख डॉलर का नाॅन टैक्सेबल ट्रैवल एलाउंस भी मिलता है।

बाइडेन आज लेंगे शपथ, वाइट हाउस तक नहीं होंगे परेड

इस बार यूएस कैपिटल से वइट हाउस तक होने वाली परेड भी लोगों को नजर नहीं आएगी। इसकी जगह वर्चुअल परेड होगी। जिसे ‘परेड अक्राॅश अमेरिका’ कहा जा रहा है। इस बार ज्यादा सितारे परफॉर्म नहीं करेंगे। इसकी जगह एक 90 मिनट का टीवी शो टेलीकास्ट होगी। इस शो का नाम सेलिब्रेटिंग अमेरिका होगा और इसे हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स पोस्ट करेंगे।