Indian Navy Recruitment 2021, भारतीय नौसेना से B.Tech कर पाए जॉब, अविवाहित पुरुष करें अप्लाई

Indian Navy Recruitment 2021:भारतीय नौसेना में जुलाई 2021 से शुरू होने वाले 4 साल के डिग्री कोर्स 10+2(B.Tech) कैंडेट एंट्री स्कीम के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसमें भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भारतीय नौसेना 10+2 B.Tech कैंडेट प्रवेश योजना के लिए आवेदन 29 जनवरी 2021 से शुरू हो जाएगी। यह जुलाई 2021 में भारतीय नौसेना अकादमी एजिमाला, केरल मे शिक्षा शाखा कार्यकारी और तकनीकी शाखा के लिए शुरू किया जाएगा।

आवेदन की तिथि

Indian Navy Recruitment 2021 शुरू होने की तिथि                29 जनवरी 2021

आवेदन की अंतिम तिथि         9 फरवरी 2021

Indian Navy Recruitment 2021 के लिए पद

10+2 कैंडिडेट एंट्री स्कीम   26 पद

  • एग्जीक्यूटिव और तकनीकी ब्रांच      21 पद
  • एजुकेशन ब्रांच                              5 पद

Indian Navy Recruitment 2021 चयन प्रक्रिया

  • सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जेईई मुख्य 2020 के ऑल इंडिया रैंक 2021 के आधार पर जारी किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार के लिए साक्षात्कार बेंगलुरु, कोलकाता, भोपाल, विशाखापट्टनम से मार्च-जून 2021 के बीच 2 चरणों में आयोजित किए जाएगे।
  • स्टेज-1 टेस्ट में इंटेलिजेंस टेस्ट, पिक्चर परसेप्शन और ग्रुप डिस्कशन शामिल है।
  • स्टेज-2 में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह परीक्षण और साक्षात्कार शामिल है।
  • इसके बाद एसएसबी साक्षात्कार में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जाम देना होगा।

यह कोर्स जुलाई 2021 मे भारतीय नौसेना अकादमी एजिमाला, केरल में एजुकेशन ब्रांच, एग्जीक्यूटिव और तकनीकी ब्रांच के लिए शुरू होगा। चयनित उम्मीदवारों को नौसेना आवश्यकताओं के अनुसार अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 4 साल के B.Tech कोर्स के लिए कैंडेट के रूप में शामिल किया जाएगा।कोर्स पूरा होने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा B.Tech की डिग्री प्रदान की जाएगी।https://www.fastkhabre.com/archives/2943

आवश्यक जानकारी

  • कक्षा 10th और 12th में अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य।
  • 10+2 की परीक्षा में कम से कम 70% अंक फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में अलग अलग होना चाहिए।
  • इसमें अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकता है।
  • उम्मीदवार 2 जुलाई 2001 और 1 जनवरी 2004 के बीच पैदा हुआ हो।
  • लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • शरीर पर किसी भी तरह की टैटू नहीं होना चाहिए।
  • उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।