Period After Miscarriage: मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे करें इसे मैनेज

किसी भी महिला के लिए मिसकैरेज बहुत ही दर्दभरा अनुभव हो सकता है। महिला को यह घटना न सिर्फ मानसिक रूप से तोड़ देता है, बल्कि शारीरिक रूप से काफी नुकसान पहुंचाता है। मिसकैरेज होने के बाद महिला का शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और नॉर्मल लाइफस्टाइल तक आते-आते काफी समय लग जाता है। यही नहीं, मिसकैरेज होने के बाद महिला को जब भी पहले पीरियड्स होता हैं, वह सामान्य दिनों के पीरियड्स से बिल्कुल अलग होता हैं। आखिर, मिसकैरेज के बाद हो रहे पीरियड्स के दौरान किस तरह के लक्षण नजर (Abortion Ke Baad Pehla Period Kaisa Hota Hai) आते हैं, साथ ही, जानें इन लक्षणों को कैसे ठीक कर सकते हैं।

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स होने पर नजर आने वाले लक्षण- First Period Symptoms After Miscarriage In Hindi

मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड के दौरान महिला को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। ये सामान्य दिनों के पीरियड्स से ज्यादा परेशानियों भरा हो सकता हैं। इसमें आपको निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे,

  • सामान्य ब्लीडिंग की तुलना में हैवी ब्लीडिंग होना। कई बार बिल्डिंग असामान्य महसूस होना।
  • ब्लीडिंग के दौरान तीव्र गंध आना है। नॉर्मल पीरियड्स के दिनों में ऐसा महसूस न होना।
  • सामान्य से अधिक दिनों तक ब्लीडिंग होना।
  • मिसकैरेज के बाद हो रहे पीरियड्स ज्यादा पेनफुल होते हैं। ब्लीडिंग के दौरान महिला को ज्यादा असहजता भी होती है और कई बार, इसकी वजह से बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं।
  • ब्रेस्ट टेंडरनेस होना सामान्य है। लेकिन, मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है।
  • अगर किसी महिला को यह पता नहीं चला है कि उसकी प्रेग्नेंसी लॉस हुई है या नहीं, तो इस संबंध में उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pet Me Ladki Hone ke Lakshan : गर्भ में लड़की हो तो शरीर में दिखते हैं ये 9 अनोखे संकेत

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स के लक्षणों को कैसे करें मैनेज – Tips To Manage First Period Symptoms After Miscarriage In Hindi

पीरियड्स के बाद महिलाओं के लक्षण काफी तकलीफदेह हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिला अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखें। इस संबंध में नीचे कुछ जरूरी टिप्स दिए जा रहे है जिसे जान कर इस तकलीफ से निकल सकते है।

  • अगर पीरियड्स की वजह से आपकी हेल्थ कंडीशन बिगड़ रही है, तो इसे हल्के में न लें। डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी दी हुई दवा समय से लें।
  • अगर किसी महिला का मिसकैरेज हुआ है, तो कुछ समय तक उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। यह उनकी फिजिकल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। विशेषकर, पीरियड्स के आसपास आप अंतरंगता से बचें।

इसे भी पढ़ें: पीरियड मिस होने के 10 दिन बाद भी नेगेटिव आए तो क्या करें, जाने इसके चौंकाने वाले कारण

  • पीरियड्स के दौरान पेट दर्द तीव्र है, तो हिटिंग पैड का यूज कर सकते है।
  •  हीटिंग पैड की मदद से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो कि किसी भी तरह के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
    • मिसकैरेज के बाद हो रहे पीरियड प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप माइल्ड एक्सरसाइज कर सकते हैं, जैसे वॉक या योगा।
  • खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकती हैं। अगर आपके लिए मेडिटेशन करना मुश्किल हो रहा है, तो एक्सपर्ट की मदद लें।
  • यहां बताए गए उपाय आजमाने के बावजूद अगर आपको राहत न मिले। ब्लीडिंग के दौरान मोटे-मोटे रक्त के थक्के नजर आएं, तो इसे हल्के में न लें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: ये जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है अगर आपको कोई भी लक्षण दिखाई दे या किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आप सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। फास्ट खबरें इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।