रात में सोने से पहले दूध में इन चीजों को मिलाकर पी लें, देखते ही देखते आंखों की बढ़ने लगेगी रोशनी

Ankhon ki Roshni Badhane ke Gharelu Nuskhe: आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक होती है। इसलिए हमें इसका खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज के समय में हमारा अधिकतर समय लैपटॉप या फिर मोबाइल स्क्रीन के सामने गुजरता है। जिसकी वजह से हमारी आंखों पर इसका ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है और वो कमजोर होने लगता हैं। अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप नीचे बताएं गए कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से आंखों पर चश्मा लगाने की भी नौबत नहीं आएगी।आइए जानते हैं कि आंखों को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

आंखों की रोशनी बेहतर बनाने के घरेलू नुस्खे (How to increase eye vision Naturally)

Vitamin B6 Rich Foods Vegetarian : शरीर को बीमारियों का घर बना देगी विटामिन बी-6 की कमी, आज से ही शुरू कर दें विटामिन बी6 से भरपूर ये शाकाहारी भोजन

सौंफ

आप आंखों की रौशनी बढाने के लिए दूध के साथ सौंफ का सेवन कर सकते हैं। दरअसल सौंफ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और पोटेशियम से भरपूर होता है जो आंखों की कॉर्निया को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। रात को सोने से पहले दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

बादाम

बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। रोजाना दूध और बादाम का सेवन भी आंखों के लिए हेल्दी हो सकता है और रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

गुड़ 

गन्ने से बने गुड़ का सेवन भी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह एक नेचुरल स्वीटनर होता है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। रात को सोने से पहले दूध के साथ गुड़ का सेवन किया जा सकता है जो बेहद ही फायदेमंद है।

गाजर

नियमित रूप से कच्चे गाजर को सलाद की तरह खाने और रस पीने से आँखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा गाजर और आंवला का जूस मिलाकर पीने से भी आँखों की रोशनी बेहतर होती है।

त्रिफला

एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में डाल कर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस पानी को छानकर इससे आँखो को धोएँ। एक महीने में ही दृष्टि में सुधार आने लगता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। फास्ट खबरें फास्ट खबरें इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।