Aayushman Bharat yojana 2021: आइए जानते हैं इसके लाभ और कैसे कराएं इसमें रजिस्ट्रेशन

Aayushman Bharat yojana 2021:आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से आरंभ किया था जबकि अंत्योदय के स्वप्रदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म तिथि 25 सितंबर 2018 से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस योजना को पूरे देश में लागू किया गया है। इस योजना के तहत देश के आर्थिक रुप से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है। सरकार लोगों को स्वस्थ संबंधी योजनाओं के लिए 5 लाख का फ्री बीमा कवरेज प्रदान करती है। आइए आज हम यहां आपको Aayushman Bharat yojana 2021 से संबंधित सारी जानकारी बताएंगे।

इस योजना के दो प्रमुख तत्व है

Aayushman Bharat yojana 2021

  1. ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ जो अब आयुष्मान भारत योजना में तब्दील हो चुकी है। जिसमें 10 करोड़ गरीब कमजोर परिवारों को 50 करोड़ लाभार्थी को कवर कर रही है। इसमें हर परिवार के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपए के मूल्य के लिए माध्यमिक और तृतीय स्तर पर अस्पताल में देखभाल के लिए कवरेज प्रदान करती है। इस योजना का लाभ पूरे देश में कहीं भी पैनल में शामिल निजी या सरकारी अस्पताल में लिए जा सकते है।
  2. ‘कल्याण केंद्र’ योजना के तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में प्रदान की जाने वाली निम्न सेवाओं को भी शामिल किया गया है। जैसे
  • नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
  • गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएं
  • संक्रामक रोग
  • मानसिक रोग
  • दांतों की समस्या
  • बुजुर्गों के लिए आपातकालीन चिकित्सा

Aayushman Bharat yojana 2021 ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों के लिए पात्रता

आयुष्मान भारत योजना 2021 में शामिल होने के लिए ग्रामीण इलाके में

  • कच्चा मकान होना चाहिए
  • परिवार की मुख्य महिला होनी चाहिए।अनुसूचित जाति/ जनजाति, भूमिहीन व दिहाड़ी मजदूर हो।
  • परिवार में कोई व्यस्क 16- 59 वर्ष की आयु का नहीं होना चाहिए।
  • बेघर व्यक्ति
  • गरीब भीख मांगने
  • आदिवासी

शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों के लिए पात्रता

  • रेहड़ी पटरी दुकानदार
  • मोची, फेरीवाला, सड़क पर कामकाज करने वाला
  • मजदूर, पलंबर, राजमिस्त्री, पेंटर, बिल्डर
  • सिक्योरिटी गार्ड
  • सफाई कर्मी
  • घरेलू कामकाज करने वाले
  • हैंडीक्राफ्ट
  • राजमिस्त्री,मोची
  • कूली भाग होने वाला व्यक्ति स्वीपर ट्रेलर ड्राइवर रिक्शा चालक आदिhttps://www.fastkhabre.com/archives/2592

आयुष्मान भारत योजना 2021 का लाभ

  • आयुष्मान भारत योजना कार्ड वाले व्यक्ति को 5 लाख तक का बीमा दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत व्यक्ति सर्जरी, चिकित्सा और डेकेयर उपचार, दवाओं की लागत और निदान के लिए 1,350 मेडिकल पैकेज मिलेगा।
  • इस योजना के तहत कोई भी अस्पताल मे इलाज का पैसा नहीं लगेगा।
  • आयुष्मान भारत योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पात्रता सूची हेतु वेबसाइट पर क्लिक करें।

Aayushman Bharat yojana 2021 में अपना नाम पता करने का तरीका

  • 2011 की जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे के लोगो को इस में जगह मिलेगी।
  • इस योजना में आपका नाम है या नहीं इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट Mera.pm.jay.gov.in http://Mera.pm.jay.gov.inपर जाकर चेक करें।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद यहां आपको होम पेज पर एक बॉक्स मिलेगा।
  • जिसमें मोबाइल नंबर डालना होगा
  • फिर उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
  • ओटीपी डालते ही पता चल जाएगा कि आपका नाम इस योजना में जुड़ा है या नहीं।
  • आप 14555 पर कॉल करके भी पता लगा सकते हैं कि आपका नाम इस योजना में जुड़ा है या नहीं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत नहीं है।

किन राज्यों में कितने सेंटर हैं

  • छत्तीसगढ़ में  1000 सेंटर
  • मध्य प्रदेश में  700 सेंटर
  • महाराष्ट्र में     1450 सेंटर
  • पंजाब में         800 सेंटर
  • बिहार में         643 सेंटर
  • गुजरात में बन   1185 सेंटर
  • हरियाणा में       2551 सेंटर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top