टोक्यो ओलंपिक के नौवें दिन कमलप्रीत कौर Kamalpreet Kaur का धमाकेदार प्रदर्शन ने देश को खुशी का मौका दिया। महिलाओं की डिस्कश थ्रो स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वॉलिफिकेशन राउंड में ग्रुप बी से कौर ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का स्कोर हासिल किया और दूसरे स्थान पर रहीं। कमलप्रीत भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। कमलप्रीत ने अगर यही प्रदर्शन दोहरा दिया तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। ऐसी में कमलप्रीत कौर से मेडल की उम्मीद बढ़ गई हैं। कमलप्रीत नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।
भारत की कमलप्रीत कौर ने दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में उनका थ्रो 60.29 मीटर का था। वह दूसरे स्थान पर हैं। ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की सीमा पूनिया छठे स्थान पर थी।
Kamalpreet Kaur का धमाकेदार प्रदर्शन जानिए कौन है कमलप्रीत कौर
कमलप्रीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के बादल गांव की रहने वाली हैं। वह खुद कहती हैं कि वह पढ़ाई में कमजोर थीं जिसके बाद उनके कोच ने उनसे एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा था। वहां उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा था और वह चौथा स्थान हासिल कर पाईं थीं। पढ़ाई में कमजोर होने के चलते कमलप्रीत को लगा कि उन्हें खेल पर ध्यान देना चाहिए जिसके बाद वह खेल के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने लगी।
कमलप्रीत कौर ने यहां से की खेल की शुरुआत
साल 2014 से कौर ने खेल के प्रति दिलचस्पी दिखाई और गंभीर हुईं। उनकी शुरुआती ट्रेनिंग भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में उनके गांव में शुरू हुई। कमलप्रीत की कड़ी मेहनत और जुनून ने रंग लाना शुरू किया। वह 2016 में अंडर-18 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं।
इसे भी पढ़ें: अमित पंधाल टोक्यो ओलंपिक से बाहर, भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, पहले ही मुकाबले में कोलंबिया के मुक्केबाज से हारे
साल 2019 में दोहा में हुए एशियाइ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में वह पांचवें स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने डिस्कस थ्रो में 65 मीटर बाधा पार की और ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने 2019 संस्करण में 60.25 मीटर डिस्कस थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।
पदक तालिका
भारत का 31 जुलाई टोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम तालिका
- तीरंदाजी: अतानु दास बनाम ताकाहारू फुरुकावा (जापान), क्वार्टर फाइनल, सुबह 7.18 बजे.
- एथलेटिक्स: महिला चक्का फेंक- सीमा पूनिया, क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह छह बजे से महिला चक्का फेंक- कमलप्रीत कौर, क्वालीफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 7.25 बजे से पुरुष लंबी कूद- सिरिशंकर क्वालीफिकेशन ग्रुप बी, दोपहर 3:40 बजे
- बैडमिंटन: महिला एकल सेमीफाइनल पीवी सिंधु बनाम ताइ जू यिंग (चीनी ताइपे), दोपहर 3:20 बजे.
- मुक्केबाजी:अमित पंघाल बनाम मार्जिनेज (कोलंबिया) 52 किग्रा पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल, सुबह 7:30 बजे , पूजारानी बनाम ली कियान (चीन) 75 किग्रा महिला प्री-क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे।
- गोल्फ : अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले , सुबह 4:15 बजे से
- हॉकी: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला पूल ए मैच, सुबह 8:45 बजे.
- सेलिंग (पाल नौकायन): केसी गणपति और वरुण ठक्कर , पुरुषों की स्किफ में रेस 10, 11 एवं 12. सुबह 8:35 बजे से .
- निशानेबाजी: अंजुम मौदगिल और तेजस्वी सावंत, महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, सुबह 8:30