आईब्रो बनवाते समय दर्द को कम करने के आसान टिप्स

अगर हमारी आईब्रो सही तरह से बनी हुई है तो ये चेहरे का लुक ही अलग कर देती है।

लेकिन अगर बात की जाए आईब्रो बनाने की तो ये साफ है कि आईब्रो बनाना बच्चों का खेल नहीं है। कई लोगों को तो इसमें इतना दर्द होता है  कि वो बहुत परेशान होने लगते हैं। 

कम होगा दर्द

आईब्रो थ्रेडिंग करवाने के बाद चेहरे एकदम फ्रेश दिखने लगता है। लेकिन, इसे बनवाना किसी आफत से कम नहीं है। ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप इस दौरान होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं।

एक्सपर्ट से बनवाएं

कोशिश करें कि जिस पार्लर में आप हमेशा से जाती रही हैं उसी में आईब्रो बनवाएं। इससे ब्यूटीशियन का हाथ सेट हो जाएगा।

कस कर पकड़े

थ्रेडिंग करवाने से पहले आईब्रो को कसकर पकड़ लें। साथ ही पाउडर लगवाना न भूलें।

मिंट टूथपेस्ट

आईब्रो थ्रेडिंग करवाने से पहले उस पर मिंट टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा ठंडी हो जाएगी और दर्द कम होगा।

टोनर 

थ्रेडिंग के बाद सूजन से छुटकारा पाने के लिए टोनर लगाएं। इससे त्वचा चमकदार और फ्रेश नजर आएगी।

एस्ट्रिजेंट लगाएं 

एस्ट्रिजेंट को आईब्रो पर लगाएं। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता और त्वचा को राहत मिलती है।

समय से बनवाएं 

कभी भी आईब्रो को ज्यादा न बढ़ने दें। आप इन्हें क्लीन फिनिश देने के लिए भी थ्रेडिंग करवा सकती हैं।

ब्लीचिंग 

अगर चेहरे पर बाल काफी कम आते हैं, तो थ्रेडिंग की जगह सिर्फ ब्लीचिंग करवाएं।

रब करें 

जिस एरिया से बाल निकालना हैं उसे जोर से रब करें। ऐसा करने से हेयर फॉलिकल्स लूज हो जाएंगे और बाल आसानी से निकाल जाएगा।

इस तरह के वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें