अगर चाहिए चेहरे पर सोने सा निखार तो आजमाएं ये फेस पैक, यहां जानिए बनाने का तरीका

Besan face pack : चेहरे पर सोने सा निखार पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। महंगे क्रीम पाउडर से लेकर खान पान (diet) का भी विशेष ख्याल रखते हैं। कुछ लोग तो दवाओं का भी सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ घरेलू उपाय (home remedy) की तरफ रुख कर लें तो आपको पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यहां पर हम आपको ग्लोइंग (glowing) और रिंकल फ्री(wrinkle) त्वचा के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल करने से आप चेहरे पर सोने से निखार पाएंगी, तो चलिए जान लेते हैं ( Besan face pack in hindi )उसके बारे में, बेसन फेस पैक कैसे बनाएं | how to make Besan face pack 

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे – Benefits of Besan For Face in Hindi

बेचन, शहद, एलोवेरा , गुलाब जल और हल्दी फेस पैक( Besan face pack )

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मचन बेसन, 01 चम्मच शहद, 01 चम्मच एलोवेरा जैल, 02 चम्मच गुलाब जल और 01 चुटकी हल्दी चाहिए।
  • अब आपको बेसन फेस पैक को बनाने लिए बेसन में दी गई सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लेना है।
  • पेसट ऐसा बनाएं जो पैक की तरह चेहरे पर  स्प्रेड हो सके।
  • पैक तैयार होने के बाद आप इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें फिर इसे अच्छे से धो लें।
  • आप पाएंगे आपका चेहरा सॉफ्ट और शाइनी नजर आने लगा है।
  • इस फेस पैक को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं। चेहरे पर टाइटनेस आती है।
  • वहीं, आयली स्किन वालें के लिए यह फेस पैक अच्छा साबित होता है।
  • इससे चेहरे पर तेल कम होता है।  इससे झुर्रियां भी गायब होती हैं ।

बेसन और एलोवेरा फेस पैक

  • आपको बेसन के इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच बेसन मिला लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए रखें।
  • सूख जाने पर साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।
  • बेसन के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर झुर्रियां को होने से रोकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पैर के तलवे में होने वाली खुजली से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

  • इस Besan face pack को बनाने के लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच बेसन को मिला लें।
  • अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 20-25 मिनट तक रहने दें।
  • पूरी तरह सूख जाने पर चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • इस प्रयोग को हफ्ते में दो से तीन बार दोहराएं।
  • मुल्तानी मिट्टी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होती है। इसके अलावा, त्वचा की सफाई करने में भी मुल्तानी मिट्टी उपयोगी साबित हो सकती है।