पुदीना के गुणकारी फायदे: पुदीना का गर्मियों के मौसम में इस्तेमाल करने के कई शारीरिक फायदे

पुदीना के गुणकारी फायदे: पुदीना एक बहुत ही गुणकारी पौधा है इसका इस्तेमाल शारीरिक समस्याओं के लिए प्राकृतिक औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसपर हुए कई वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर यह माना गया है कि पोदीना सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है।पुदीना का इस्तेमाल सर्दियों के मौसम और गर्मियों के मौसम दोनों में किया जाता है। ज्यादातर पुदीना का इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में किया जाता है। पुदीना की चटनी ना सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। इसके अलावा आयुर्वेद में पुदीना का प्रयोग अन्य रोगों के इलाज में भी होता है। इसका इस्तेमाल दंत मंजन, टूथपेस्ट, माउथ फ्रेशनर, कैंडी, इनहेलर आदि में किया जाता है।

पुदीना के गुणकारी फायदे

यह एक खुशबूदार पौधा है। भारत समेत विश्व के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। इसका प्रयोग हर्बल चाय से लेकर एसेंशियल ऑयल बनाने में भी किया जाता है। औषधीय गुणों के कारण इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए प्रभावी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: शलजम खाने के फायदे: वजन कम करने से लेकर झड़ते बालों में मिलेगा फायदा

पुदीना के गुणकारी फायदे

सांस की बदबू दूर करने मे फायदेमंद

दांत के रोगियों में मुंह की दुर्गंध सबसे आम शिकायतों में से एक है। यह अक्सर पीड़ित व्यक्ति के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इस समस्या को दूर करने में पुदीना का उपयोग किया जाता है। पुदीना के पत्ते से कुल्ला करने से सांस की बदबू दूर हो जाती है।

कान के दर्द में फायदे

पुदीना के गुणकारी फायदे

कान संबंधी समस्याओं जैसे कान दर्द आदि में पुदीना के लाभ से जल्दी आराम मिलता है। कभी-कभी ठंड लगने पर या कान में पानी चला जाने पर कान में दर्द होने लगता है। ऐसे मे पुदीने का रस कान में डालने से आराम मिलता है। पुदीना के पत्ते का रस निकाल कर दो बूंद कान में डालने से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: चुकंदर का हलवा: सदियों मे बनने वाला स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हलवा, इसे घर पर बनाना बेहद ही आसान

मुंह के छाले के लिए फायदेमंद

मुंह के छाले की परेशानी मे पुदीना के पत्ते का काढ़ा बना कल गलाला करने से मुंह के छाले की समस्या ठीक हो जाती।

उल्टी में फायदेमंद

पुदीना का सेवन उल्टी को रोकने में भी काफी मदद करता है।अक्सर एसिडिटी होने या साइड इफेक्ट के कारण या फिर अन्य कारणों से उल्टी होने लगती है अगर आप उल्टी की परेशानी के शिकार है तो पुदीना के पत्तों का काढ़ा बना लें इसे पीने से उल्टी बंद हो जाएगी।

अस्थमा मे फायदेमंद

पुदीना कफ शामक गुण के कारण अस्थमा में भी लाभदायक होता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण फेफड़ों में जमे बलगम को पिघलाकर उसे बाहर निकालने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से इस बीमारी के दूर करने में सहायता मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें: राजमा खाने के फायदे, शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने जैसे कई अदभुत फायदे

पाचन में फायदेमंद

पुदीना पाचन में काफी मददगार होता है। दरअसल यह पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाने के साथ-साथ पाचन में सहायक वाइल्स के प्रभाव में सुधार का काम करता है। परिणाम स्वरूप ये भोजन आसानी से पचता है।